जहानाबाद : गड़ेरिया खंड मुहल्ले में किराये के मकान में रहनेवाली एक महिला को तीन बच्चों के साथ बहला- फुसला कर अगवा कर लिये जाने का मामला प्रकाश में आया है. इस सिलसिले में महिला के पति मो मुमताज आलम ने शनिवार को नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. प्राथमिकी में दो लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है. भोजपुर जिले के अजीमाबाद थाना क्षेत्र के मौजा बागा गांव के मूल निवासी मो मुमताज आलम सऊदी अरब में काम करते हैं.
तीन बच्चों समेत महिला का अपहरण
जहानाबाद : गड़ेरिया खंड मुहल्ले में किराये के मकान में रहनेवाली एक महिला को तीन बच्चों के साथ बहला- फुसला कर अगवा कर लिये जाने का मामला प्रकाश में आया है. इस सिलसिले में महिला के पति मो मुमताज आलम ने शनिवार को नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. प्राथमिकी में दो लोगों को […]

वर्तमान में वे जहानाबाद शहर के गड़ेरिया खंड मुहल्ला स्थित एक मकान में बतौर किरायेदार के रूप में पत्नी और तीन बच्चों को रखे हुए थे. दो बच्चे शहर में प्राइवेट स्कूल में पढ़ते हैं. पिछले दिनों उन्हें सूचना मिली कि उनकी पत्नी व बच्चे घर से गायब हैं. यह सुन कर वे आनन-फानन में यहां आये और मामले की तहकीकात की.
प्राथमिकी में उन्होंने आरोप लगाया है कि भोजपुर जिले के बेलबनिया गांव के निवासी मो अफसर अली ने उनकी पत्नी व बच्चों को बहला-फुसला कर अगवा कर लिया है.उनके घर से दो लाख रुपये, आभूषण एवं कीमती सामान भी गायब हैं. एफआइआर में आरोप लगाया गया है कि जहानाबाद के इरकी मुहल्ले में रहनेवाली सन्नो खातून ने उनकी पत्नी और बच्चों को अगवा करने में सहयोग किया है.
पुलिस को सूचित किया गया है कि अभियुक्त अफसर अली भी सऊदी अरब में काम करता है, जो 40 दिनों की छुट्टी पर आया था. इस सिलसिले में नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने मामले की तहकीकात शुरू कर दी है. उनका अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है.
25 से गांवों में होगा सर्वे