नवजात की मौत पर अस्पताल में हंगामा, भागे कर्मचारी

जहानाबाद (नगर) : सदर अस्पताल में शुक्रवार की दोपहर उस समय हंगामा मच गया, जब एक नवजात की मौत हो गयी. मृत नवजात के परिजनों ने चिकित्सकों और नर्सों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया गया. इसके बाद डर से अस्पताल के कर्मी भाग खड़े हुए, जिससे अन्य मरीजों को भी […]

जहानाबाद (नगर) : सदर अस्पताल में शुक्रवार की दोपहर उस समय हंगामा मच गया, जब एक नवजात की मौत हो गयी. मृत नवजात के परिजनों ने चिकित्सकों और नर्सों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया गया. इसके बाद डर से अस्पताल के कर्मी भाग खड़े हुए,

जिससे अन्य मरीजों को भी इलाज में परेशानी हुई. सूचना मिलने पर अस्पताल पहुंची नगर थाने की पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों को समझा-बुझा कर शांत कराया. इसके बाद अस्पताल कर्मी अपने ड्यूटी पर लौटे. बताया जाता है कि लक्ष्मीनगर दिल्ली निवासी पंकज कुमार अपनी पत्नी पूजा कुमारी उर्फ जूली को मंगलवार के दिन अस्पताल में प्रसव के लिए भरती कराया था.

जूली का मायका शहर के कोर्ट एरिया स्थित आर्दश नगर में होने के कारण उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया था, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसमें खून की कमी होने की बात बतायी. सदर अस्पताल में ही उसे खून चढ़ाया गया

नवजात की मौत…
और मंगलवार की शाम ही ऑपरेशन से उसे बच्चा जन्म लिया. इसके बाद से ही बच्चे की स्थिति खराब थी. उसका इलाज कराया जा रहा था. लेकिन, शुक्रवार की दोपहर उसकी मौत हो गयी. परिजन आरोप लगा रहे थे कि बच्चे के इलाज में चिकित्सकों ने लापरवाही बरती, जिससे उसकी मौत हो गयी. परिजनों ने लापरवाह चिकित्सकों और नर्सों पर कार्रवाई की मांग करते हुए हंगामा किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >