पेंशनर घर बैठे दे सकेंगे डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट

जहानाबाद नगर : पेंशन भोगियों को जीवन प्रमाण के लिए अब न तो जांच प्रक्रिया से गुजरनी होगी और न ही बैंकों तथा कार्यालयों के चक्कर लगाने होंगे. एसबीआइ जल्द ही जीवन प्रमाण योजना को धरातल पर उतारने जा रही है. इससे पेंशन भोगियों को पेंशन प्राप्त करने के लिए बैंकों में भटकना नहीं पड़ेगा […]

जहानाबाद नगर : पेंशन भोगियों को जीवन प्रमाण के लिए अब न तो जांच प्रक्रिया से गुजरनी होगी और न ही बैंकों तथा कार्यालयों के चक्कर लगाने होंगे. एसबीआइ जल्द ही जीवन प्रमाण योजना को धरातल पर उतारने जा रही है. इससे पेंशन भोगियों को पेंशन प्राप्त करने के लिए बैंकों में भटकना नहीं पड़ेगा वे घर बैठे मोबाइल, लैपटॉप, कंप्यूटर आदि से डिजिटल लाइफ सटिफिकेट बैंक को उपलब्ध करा सकते हैं.

फिलहाल इस कार्य के लिए नवंबर में पेंशनरों को बैंक में जाकर अपना जीवन प्रमाण पत्र देना पड़ता है. जिले में पहली बार यह योजना शुरू होने वाली है. अब तक राजधानी में इस योजना का लाभ पेंशनभोगी उठा रहे थे. इस संबंध में एसबीआइ के शाखा प्रबंधक आनंद कुमार ने कहा कि इसको लेकर तैयारी शुरू कर दी गयी है. इसका उद्देश्य सेवा निवृत्त सरकारी कर्मचारियों के लिए समुचित प्रक्रिया को आसान बनाना है. इसमें पेंशनभोगियों के बायोमीटरिक प्रमाणीकरण के लिए आधार नंबर का प्रयोग किया जाता है.

30 जून तक जमा कर सकेंगे आधार नंबर: शाखा से जुड़े पेंशनभोगियों को 31 मई तक आधार नंबर देना था लेकिन कई पेंशनधारी द्वारा आधार नंबर नहीं जमा कराया गया है. इसे देखते हुए तीस जून तक पेंशनरों को आधार नंबर शाखा को उपलब्ध कराने के लिए कहा गया है. उन्होंने बताया कि 75 प्रतिशत खाते से आधार को जोड़ने के बाद डिजिटल लाइव सर्टिफिकेट पर काम शुरू हो जायेगा. जिले के करीब 90 प्रतिशत पेंशनधारियों द्वारा आधार नंबर उपलब्ध करा दिया गया है. सिर्फ 580 पेंशनधरी अबतक आधार नंबर जमा नहीं कराये हैं.
आधार नंबर नहीं देने पर सुविधा से होंगे वंचित: डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट के लिए ग्राहक का आधार नंबर आवश्यक है. इसी नंबर को बैंक पेंशनर के खाते से जोड़ देगा. जिसके बाद इसी आधार पर पेंशनभोगी अपने मोबाइल पर भी जीवन प्रमाण एप डाउनलोड कर सकते हैं. जिन पेंशनधारियों द्वारा आधार नंबर नहीं दिया गया है. वे इस सुविधा से वंचित रह जायेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >