वाहन चेकिंग में16 सौ रुपये जुर्माने की वसूली

काको : पुलिस कप्तान आदित्य कुमार के निर्देश पर अपराधियों की धर-पकड़ तथा विधि-व्यवस्था बनाये रखने के उद्देश्य से थाने की पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया. इस दौरान पुलिस ने मार्ग से गुजर रहे वाहनों की डिक्की तथा कागजात की तलाशी ली. पकरी थाने के समीप थानाध्यक्ष अनिरुद्ध कुमार के नेतृत्व में चलाये गये […]

काको : पुलिस कप्तान आदित्य कुमार के निर्देश पर अपराधियों की धर-पकड़ तथा विधि-व्यवस्था बनाये रखने के उद्देश्य से थाने की पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया. इस दौरान पुलिस ने मार्ग से गुजर रहे वाहनों की डिक्की तथा कागजात की तलाशी ली.

पकरी थाने के समीप थानाध्यक्ष अनिरुद्ध कुमार के नेतृत्व में चलाये गये वाहन चेकिंग अभियान में कई वाहन सवारों को बिना कागजात तथा बिना हेलमेट का प्रयोग कर वाहन चलाते पकड़ा, जिनसे 16 सौ रुपये जुर्माने की राशि वसूली गयी. वहीं, काको थाने के समीप थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार सिंह तथा भेलावर ओपी के रंजीत कुमार के नेतृत्व में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >