स्वर्ण व्यवसायियों के प्रति बढ़ रहे अपराध को लेकर बैठक

जहानाबाद : राज्य में स्वर्ण व्यवसायियों के प्रति बढ़ रहे अपराध की घटना को लेकर शहर में स्वर्णकार समाज विकास एवं शोध संस्थान के जिला इकाई की बैठक की गयी. आयोजित बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष गोपाल वर्मा ने की. बैठक में स्वर्ण व्यवसायी की प्रमुख समस्याओं एवं उसके निदान पर विशेष चर्चा हुई. बैठक […]

जहानाबाद : राज्य में स्वर्ण व्यवसायियों के प्रति बढ़ रहे अपराध की घटना को लेकर शहर में स्वर्णकार समाज विकास एवं शोध संस्थान के जिला इकाई की बैठक की गयी. आयोजित बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष गोपाल वर्मा ने की. बैठक में स्वर्ण व्यवसायी की प्रमुख समस्याओं एवं उसके निदान पर विशेष चर्चा हुई.

बैठक में स्वर्णकार समाज के उन्नति के साथ- साथ व्यवसायियों के जानमाल की सुरक्षा के लिए पुलिस पदाधिकारी से मिल कर ज्ञापन सौंपने की बात कही गयी. संगठन के जिला महासचिव संजय कुमार वर्मा ने केंद्र सरकार के द्वारा दो लाख के जेवर की खरीदारी पर लगाने वाले टैक्स की जगह पांच लाख पर एक प्रतिशत टीसीएस लगाने के प्रस्ताव का स्वागत किया है एवं स्थानीय विधायक मुंद्रिका सिंह यादव को स्वर्णकारों से संबंधित मुदा विधानसभा में उठाने के लिए धन्यवाद दिया.

बैठक में स्वर्ण व्यवसायी अनिरुद्ध कुमार, सुनील वर्मा, रोशन वर्मा सहित कई लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >