जेइइ एडवांस में हिमांशु व गौरव को मिली सफलता

जहानाबाद नगर : मानस इंटरनेशनल स्कूल का छात्र हिमांशु राज को जेइइ एडवांस में सफलता मिली है. उसे 1893 रैंक प्राप्त हुआ है. हिमांशु के पिता सच्चिदानंद शर्मा मधुबनी में एएसआइ के पद पर कार्यरत हैं. शहर के राजाबाजार मोहल्ले में रहकर मानस इंटरनेशनल विद्यालय में पढ़ा करता था. बारहवीं की पढ़ाई पूरी करने के […]

जहानाबाद नगर : मानस इंटरनेशनल स्कूल का छात्र हिमांशु राज को जेइइ एडवांस में सफलता मिली है. उसे 1893 रैंक प्राप्त हुआ है. हिमांशु के पिता सच्चिदानंद शर्मा मधुबनी में एएसआइ के पद पर कार्यरत हैं. शहर के राजाबाजार मोहल्ले में रहकर मानस इंटरनेशनल विद्यालय में पढ़ा करता था.

बारहवीं की पढ़ाई पूरी करने के साथ ही वह आइआइटी की तैयारी में भी जुटा हुआ था. रविवार को एडवांस का रिजल्ट घोषित होते ही हिमांशु के घर में खुशी का माहौल कायम हो गया. उसके परिजन एक दूसरे को मिठाई खिला कर खुशी का इजहार करते दिखे. वहीं मानस इंटरनेशनल स्कूल का एक अन्य छात्र गौरव राज को भी जेइइ एडवांस में सफलता मिली है.

विद्यालय के निदेशक प्रो अरुण कुमार सिन्हा ने छात्रों की सफलता पर बधाई देते हुए कहा कि यह उनके कड़ी मेहनत व सतत प्रयास का प्रतिफल है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >