जहानाबाद. जिले में बीते दिन गुरुवार की शाम तेज आंधी के साथ आयी बारिश से मौसम सुहाना हो गया था. लेकिन थोड़ी सी राहत के बाद शुक्रवार का दिन काफी गर्म रहा. दिन के दस बजे के बाद से ही आम लोगों को भीषण गरमी का एहसास होने लगा. बारिश के बाद मौसम में आयी एकाएक कड़वाहट से लोग परेशान दिखे.
तपती धूप व ऊमस भरी गरमी से शुक्रवार को लोगों का जीना मुहाल हो गया. तीखी धूप व पुरबइया हवा के कारण ऊमस भरी गरमी से लोग पसीने से तर-बतर हो रहे थे. सड़क पर घरेलू काम से निकलने वाले लोग चेहरा ढक कर धूप से बचाव करते दिखे. वहीं ग्रामीण क्षेत्रों से बाजार करने आने वाले आम लोग माथे पर गमछा लेकर अपने जरूरी काम का निबटारा कर रहे थे. हर आदमी अधिक गरमी की वजह से जल्द से जल्द बाजार का काम निबटा कर घर लौटने के चक्कर में थे.
कार्यालय के कामकाज पर पड़ रहा प्रतिकूल असर : मौसम में कड़वाहट व ऊमस भरी गरमी के कारण कार्यालय के कामकाज पर भी प्रतिकूल असर पड़ रहा है. गरमी से बेचैन कर्मियों को कागजी कार्य निबटारा करने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. वहीं गैर सरकारी कार्यालय में कार्यरत कर्मी भी अधिक गरमी पड़ने से बेचैन दिख रहे हैं.
घमौरी का शिकार हो रहे हैं लोग: दो माह से लगातार भीषण गरमी पड़ने की वजह से कई लोगों के शरीर में गरमी से होने वाले घमौरी जैसे कई छोटे-छोटे फफूंदी शरीर में फेंक रहा है. तपते मौसम के कारण आम आदमी का शरीर गरमी बरदाश्त नहीं कर रहा है. मौसम में कड़वाहट होने की वजह से शरीर में कई प्रकार के नोचनी पैदा हो रही है, जिससे सैकड़ों लोग परेशान हैं.
छात्र-छात्राओं ने लिया छतरी का सहारा : गुरुवार की शाम में थोड़ी राहत के बाद अधिक गरमी व धूप से बचने के लिए कोचिंग जाने वाले छात्र-छात्राएं छतरी का सहारा ले रहे हैं. छात्र-छात्राएं छतरी के सहारे तीखी धूप से बचाव करते दिखे.
मुरझा रहे पेड़-पौधे: लगातार दो माह से ऊपर से पानी की कमी झेल रहे खेत खलिहान में लगे छोटे-छोटे पेड़-पौधे मुरझा रहे हैं. पेड़-पौधे पर जैसे ही तीखी धूप पड़ती है.कि पेड. पौधे के हरी पत्तियां मुरझा कर कुस के सामान हो जाती है.
