लोजपा कार्यकर्ताओं ने फूंका स्वास्थ्य मंत्री का पुतला

मरीजों के इलाज में अस्पताल प्रबंधन पर लगाया लापरवाही का अारोप जहानाबाद (सदर) : अस्पताल में व्याप्त कुव्यवस्था सहित कई मांगों को लेकर लोजपा कार्यकर्ताओं ने स्वास्थ्य मंत्री का पूतला दहन किया. गरुवार को अरवल मोड़ स्थित आयोजित पुतला दहन कार्यक्रम का नेतृत्व जिला अध्यक्ष कुंदन शर्मा ने किया. जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ता […]

मरीजों के इलाज में अस्पताल प्रबंधन पर लगाया लापरवाही का अारोप

जहानाबाद (सदर) : अस्पताल में व्याप्त कुव्यवस्था सहित कई मांगों को लेकर लोजपा कार्यकर्ताओं ने स्वास्थ्य मंत्री का पूतला दहन किया. गरुवार को अरवल मोड़ स्थित आयोजित पुतला दहन कार्यक्रम का नेतृत्व जिला अध्यक्ष कुंदन शर्मा ने किया. जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ता अांबेडकर चौक से नारा लगाते अरवल मोड़ पहुंचे. कार्यकर्ता सदर अस्पताल में कुव्यवस्था को लेकर आक्रोशित थे. वह अस्पताल प्रबंधन पर मरीजों की देखभाल करने में लापरवाही का आरोप लगा रहे थे.
केंद्राधीक्षक केके राय एवं घटना में शामिल चिकित्सक रेणु सिन्हा को बरखास्त करने की मांग कर रहे थे. लोजपा कार्यकर्ता स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव से पीड़ित परिजन को पांच लाख रुपये मुआवजा देने की मांग कर रहे थे. पुतला दहन कार्यक्रम में कुंदन शर्मा, दलित सेना के गोपाल पासवान, छोटू पासवान, विनोद पासवान, सुधीर शर्मा सहित कई लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >