हथियार का भय दिखा महिला से रेप

दुस्साहस . शौच करने के लिए अपने घर से बधार में गयी थी शौच को गयी महिला से हथियार के बल पर दुष्कर्म किया गया. पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है. पीड़िता की मेडिकल जांच करायी गयी है. शनिवार को पीड़िता का मेडिकल अल्ट्रासाउंड कराया जायेगा. जहानाबाद : परसबिगहा थाना क्षेत्र […]

दुस्साहस . शौच करने के लिए अपने घर से बधार में गयी थी

शौच को गयी महिला से हथियार के बल पर दुष्कर्म किया गया. पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है. पीड़िता की मेडिकल जांच करायी गयी है. शनिवार को पीड़िता का मेडिकल अल्ट्रासाउंड कराया जायेगा.
जहानाबाद : परसबिगहा थाना क्षेत्र के अमैन गांव के पारपट्टी टोले की निवासी दो बच्चों की मां के साथ दुष्कर्म किये जाने का मामला प्रकाश में आया है. गांव के ही एक दिव्यांग युवक पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया गया है. इस संबंध में पीड़ित महिला के बयान पर शुक्रवार को जहानाबाद महिला थाने में एफआइआर दर्ज की गयी है, जिसमें दिव्यांग युवक अभय दास को नामजद किया गया है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए
आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया है. उससे पूछताछ की जा रही है. यह घटना 30 मई की बतायी जाती है. लेकिन, इसकी प्राथमिकी तीन दिनों बाद शुक्रवार को थाने में दर्ज करायी गयी है. महिला ने आरोप लगाया है कि वह शौच करने के लिए अपने घर से बधार में निकली थी. उसी दौरान आरोपित ने पिस्तौल का भय दिखा कर समीप के आहर में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया.
पीड़िता की मेडिकल जांच : पीड़िता का पति मजदूर है. लोकलाज के भय से महिला चार दिनों तक चुप रही. शुक्रवार को वह अपने साथ हुए अत्याचार के विरोध में और न्याय पाने के लिए सीधे महिला थाना पहुंची और आवेदन देकर अपने साथ हुए घटना का जिक्र किया. महिला थाने की पुलिस ने एफआइआर दर्ज कर महिला की जहानाबाद सदर अस्पताल में मेडिकल जांच करायी.
गर्भवती है पीड़िता : महिला की शादी करीब पांच साल पूर्व हुई थी.
उसके दो बच्चे हैं. फिलहाल वह पांच माह की गर्भवती है. शनिवार को डाॅक्टरी जांच के तहत महिला का अल्ट्रासाउंड कराया जायेगा और उसका बयान कोर्ट में कलमबंद कराया जायेगा. पुलिस इस मामले की गहराई से तहकीकात कर रही है. आरोपित युवक से पूछताछ की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >