रोष. छठा वेतनमान लागू करने की मांग
जहानाबाद (सदर) : बिहार राज्य स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ ने 1 जनवरी 2016 से छठा वेतन लागू करने, पीएफ राशि को कर्मचारियों के खाते में डालने, हड़तालवधि का वेतन भुगतान, अप्रैल एवं मई 2016 का बकाया वेतन भुगतान कराने, अनुबंध मानदेय डेलिवेजेज कर्मियों को स्थायी कर वेतनमान लागू कराने तथा स्थायी होने पर पांच सौ रुपये प्रतिदिन की दर से मजदूरी भुगतान करने समेत अन्य मांगों को लेकर नगर पर्षद कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया.
महासंघ के जिला सचिव वासुदेव सिंह के नेतृत्व में प्रदर्शनकारी ठाकुरबाड़ी से निकल कर शहर के विभिन्न चौक-चौराहों से होते हुए नगर पर्षद के कार्यालय पहुंच कर जोरदार प्रदर्शन किया. प्रदर्शन के उपरांत पांच सदस्यीय टीम कार्यपालक पदाधिकारी संजीव कुमार के साथ वार्ता की.
कार्यपालक पदाधिकारी ने मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया, लेकिन कर्मचारियों ने उस पर नाराजगी जतायी तथा कहा कि अगर हमारी मांग यथा शीघ्र पूरी नहीं हुई तो संघ आगामी पांच जून को बैठक कर अनिश्चितकालीन काम बंद कराने का फैसला लिया जायेगा. प्रदर्शन के उपरांत शक्ति कुमार, रामउदय कुमार, मो. कैश, सुदर्शन, राम इकबाल, कलाल राम, कृष्णा राम, लालती देवी, वासुदेव सिंह, कलावन्ती देवी, गौरी देवी समेत कई लोग शामिल थे.
