पतली गली से निकल जा भाई

जहानाबाद (सदर) : पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर शहरी क्षेत्र में टाउन थाने के समीप विगत दो दिनों से पुलिस द्वारा रोको-टोको अभियान चला कर वाहनों की तलाशी तथा कागजात की जांच की जा रही है. गुरुवार को भी यह अभियान जारी रहा. पुलिस द्वारा मोटरसाइकिल चालकों को रोका जा रहा था. इसी बीच शहर […]

जहानाबाद (सदर) : पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर शहरी क्षेत्र में टाउन थाने के समीप विगत दो दिनों से पुलिस द्वारा रोको-टोको अभियान चला कर वाहनों की तलाशी तथा कागजात की जांच की जा रही है. गुरुवार को भी यह अभियान जारी रहा. पुलिस द्वारा मोटरसाइकिल चालकों को रोका जा रहा था. इसी बीच शहर की तरफ से तेज रफ्तार से आ रहे मोटरसाइकिल चालक की नजर पुलिस पर पड़ी.

उसने फौरन मोटरसाइकिल को मोड़ लिया तथा बोला कि भाई जांच के लफड़े में नाहक समय बरबाद हो जायेगा. अच्छा है कि पतली गली से ही निकल लूं. यह कहते हुए वह प्रखंड कार्यालय होते हुए कारगिल चौक निकल कर अपने गंतव्य की ओर रवाना हो गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >