अलग-अलग घटनाओं में आठ लोग घायल

जहानाबाद सदर : जिले के भिन्न भिन्न थाना क्षेत्रों में हुई अलग- अलग घटनाओं में आठ व्यक्ति घायल हो गये, जिसमें दो व्यक्ति का इलाज सदर अस्पताल में कराये जाने के बाद विशेष इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया गया. जबकि अन्य व्यक्ति का इलाज सदर अस्पताल में कराया जा रहा है. प्राप्त जानकारी […]

जहानाबाद सदर : जिले के भिन्न भिन्न थाना क्षेत्रों में हुई अलग- अलग घटनाओं में आठ व्यक्ति घायल हो गये, जिसमें दो व्यक्ति का इलाज सदर अस्पताल में कराये जाने के बाद विशेष इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया गया.

जबकि अन्य व्यक्ति का इलाज सदर अस्पताल में कराया जा रहा है. प्राप्त जानकारी के अनुसार सड़क दुर्घटना में घोसी थाना क्षेत्र के रामपुर निवासी धीरज कुमार,
काको थाना क्षेत्र के रसलपुर के लक्ष्मण कुमार गंभीर रूप से घायल हो गये. जिनका प्राथमिक उपचार सदर अस्पताल में कराये जाने के बाद गंभीर हालत में पीएमसीएच रेफर कर दिया गया. सड़क दुर्घटना के अन्य घटना में कुर्था थाने के चंदोखर निवासी शिव शक्ति, करपी थाना क्षेत्र के हेमराज बिगहा के कपिल यादव तथा औरंगाबाद शहर के नवरा मोहल्ले के संजय कुमार घायल हो गये, जिनका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. वहीं मारपीट की घटना में परसबिगहा थाना क्षेत्र के अमैन के वीरेंद्र दास, सुंदरी देवी एवं राजदीप दास घायल हो गये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >