रंभा, आभा, सीता व देवेंद्र बने जिला पार्षद

मतगणना . कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पंचायत चुनाव की मतगणना जारी चौथे दिन कई पंचायतों का चुनाव परिणाम घोषित नवनिर्वाचित घोषित जिप सदस्यों को अनुमंडल पदाधिकारी ने दिया प्रमाणपत्र जहानाबाद, नगर : जिले के विभिन्न प्रखंड मुख्यालयों में बने मतगणना केंद्र पर वोटों की गिनती का कार्य चौथे दिन भी जारी रहा. मतगणना के […]

मतगणना . कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पंचायत चुनाव की मतगणना जारी

चौथे दिन कई पंचायतों का चुनाव परिणाम घोषित
नवनिर्वाचित घोषित जिप सदस्यों को अनुमंडल पदाधिकारी ने दिया प्रमाणपत्र
जहानाबाद, नगर : जिले के विभिन्न प्रखंड मुख्यालयों में बने मतगणना केंद्र पर वोटों की गिनती का कार्य चौथे दिन भी जारी रहा. मतगणना के चौथे दिन कई पंचायतों का चुनाव परिणाम घोषित हुआ. वहीं जिप के भी कई परिणाम घोषित किये गये. मतगणना को लेकर अहले सुबह से ही मतगणना केंद्रों पर प्रत्याशियों तथा उनके समर्थकों की भीड़ लगी रही. कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच निर्धारित समय से वोटों की गिनती का कार्य आरंभ हुआ.
मतगणना केंद्र पर वोटों की गिनती शुरू हुई, वहीं केंद्र के बाहर चुनाव परिणाम से संबंधित कयासों का दौर भी चलता रहा. समर्थक अपने प्रत्याशी की जीत का दावा करते रहे, वहीं मतगणना केंद्र के अंदर शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी तरीके से वोटों की गिनती होती रही. जिला मुख्यालय स्थित गांधी स्मारक इंटर विद्यालय में सदर प्रखंड तथा रतनी-फरीदपुर प्रखंड की विभिन्न पंचायतों के वोटों की गिनती के उपरांत आरओ द्वारा चुनाव परिणाम की घोषणा की गयी.
सदर प्रखंड की लरसा पंचायत से मुखिया पद के लिए कालो देवी, सरपंच के लिए पिंटू मिस्त्री, पंसस भाग एक के लिए रीता राय, भाग दो से बसंती देवी, पंडुई पंचायत से मुखिया पद के लिए रामप्रवेश यादव, सरपंच के लिए मृत्युंजय सिंह, पंसस भाग-एक के लिए रमेश कुमार, भाग दो के लिए मंजू देवी निर्वाचित घोषित की गये.
वहीं रतनी-फरीदपुर प्रखंड की कंसुआ पंचायत से मुखिया पद के लिए राजदेव प्रसाद यादव, सरपंच पद के लिए देवनंती देवी, पंसस के लिए कांति देवी, उचिटा पंचायत से मुखिया के लिए राजमहली देवी, सरपंच के लिए रंजू देवी, पंसस के लिए बसंती देवी, सेसंबा नपंचायत से मुखिया के लिए आसमीन खातून, सरपंच के लिए गीतांजली देवी, पंसस भाग एक से सोनी देवी, भाग दो से प्रेमचन कुमार निर्वाचित घोषित किये गये हैं.
वहीं मखदुमपुर प्रखंड की कलानौर पंचायत से मुखिया पद के लिए अनीता देवी, सरपंच पद के लिए रेखा देवी, पंसस भाग एक से खुशबू कुमारी, भाग दो से रणविजय सिंह, मलाठी पंचायत से मुखिया पद के लिए कृष्णा सिंह, सरपंच पद के लिए मनोज साव, पंसस भाग एक से विनोद कुमार, भाग दो से रंजीत शर्मा, सुमेरा पंचायत से मुखिया पद के लिए मीणा देवी, सरंपच के लिए प्रतिमा देवी, पंसस के लिए पूनम कुमारी, हुलासगंज प्रखंड की दावथू पंचायत से मुखिया पद के लिए सुमित्रा देवी, केउर पंचायत से मुखिया के लिए संगीता देवी, सरपंच के लिए ममता देवी,
पंसस के लिए अंगिला देवी, सूरजपुर पंचायत से मुखिया के लिए बेबी देवी, घोसी प्रखंड की उबेर पंचायत से मुखिया पद के लिए चंद्रावती देवी, सरपंच के लिए मुन्नी देवी, पंसस के लिए अंशु देवी, कुर्रे पंचायत से मुखिया के लिए आशा देवी, सरंपच के लिए बेबी देवी, पंसस के लिए लालकुवर देवी, परावन पंचायत से मुखिया के लिए हेमन्ती देवी, सरपंच के लिए रेणु देवी, पंसस भाग एक से विन्दी देवी, भाग दो से सोनी देवी, लखावर पंचायत से मुखिया के लिए श्रवण कुमार, सरपंच के लिए विजेन्द्र विश्वकर्मा, पंसस भाग एक से संजय कुमार, भाग दो से दीपा कुमार. काको प्रखंड के नोनही पंचायत से मुखिया के लिए अनिता देवी, सरपंच के लिए रेखा देवी, पंसस भाग एक से उमेश कुमार, भाग दो से रंजू देवी,
दमुहा पंचायत से मुखिया के लिए प्रभा देवी, सरंपच के लिए कंचन देवी, पंसस के लिए फुलमंती देवी,मनियावा पंचायत से मुखिया के लिए सतीष दास, सरपंच के लिए प्रभू पासवान, पंसस भाग एक से उपेन्द्र प्रसाद, भाग दो से जितेश कुमार निर्वाचित घोषित की गयी हैं. वहीं जिला परिषद के लिए जहानाबाद भाग एक से देवेन्द्र कुमार सिंह, रतनी भाग एक से आभा रानी, काको भाग एक से अजित मिस्त्री, घोसी भाग दो से रामदीप यादव, हुलासगंज से रम्भा देवी, मोदनगंज से सीता देवी निर्वाचित घोषित की गयी हैं. नवनिर्वाचित घोषित जिप सदस्यों को अनुमंडल पदाधिकारी डा. नवल किशोर चौधरी द्वारा प्रमाण पत्र दिया गया. वहीं अन्य निर्वाची प्रतिनिधियों को संबंधित आरओ द्वारा प्रमाण पत्र दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >