टयूशन पढ़ने निकली इंटर की छात्रा का अपहरण

पिता ने बहला-फुसलाकर अपहरण करने का लगाया आरोप नगर थाने में अज्ञात के विरुद्ध दर्ज की गयी एफआइआर जहानाबाद : शहर के कर्पूरी नगर मोहल्ले की निवासी एक नाबालिग छात्रा का बहला फुसलाकर अपहरण कर लिये जाने का मामला प्रकाश में आया है. उक्त छात्रा इंटरमीडिएट में पढ़ती है. छात्रा के अपहरण के सिलसिले में […]

पिता ने बहला-फुसलाकर अपहरण करने का लगाया आरोप

नगर थाने में अज्ञात के विरुद्ध दर्ज की गयी एफआइआर
जहानाबाद : शहर के कर्पूरी नगर मोहल्ले की निवासी एक नाबालिग छात्रा का बहला फुसलाकर अपहरण कर लिये जाने का मामला प्रकाश में आया है. उक्त छात्रा इंटरमीडिएट में पढ़ती है. छात्रा के अपहरण के सिलसिले में उनके पिता ने नगर थाने में एफआइआर दर्ज करायी है. जिसमें अज्ञात लोगों को अभियुक्त बनाया गया है. दर्ज प्राथमिकी के अनुसार 17 वर्षीया सोनी कुमारी(काल्पनिक नाम) रविवार को पूर्वाह्न दस बजे टयूशन पढ़ने के लिए अपने घर से निकली थी जो वापस नहीं आयी. दर्ज एफआइआर में उसके पिता ने उल्लेख किया है कि उनकी पुत्री अपने पास मोबाइल फोन रखती थी.
इसकी जानकारी उन्हें और उनकी पत्नी को नहीं थी . 21 मई को वह अपनी मरजी से अपना मोबाइल फोन अपनी मां को दी थी. प्राथमिकी के अनुसार सोनी अपने साथ घर में रखे सोने चांदी के गहने भी लेकर गयी है. एफआइआर में कहा गया है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने बहला -फुसलाकर उनकी पुत्री का अपहरण कर लिया है. नगर थाने में कांड संख्या 250/16 दर्ज कर पुलिस इस मामले का अनुसंधान कर रही है. इस मामले में अब तक अपहृत छात्रा का कोई पता नहीं चला है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >