सोनपुर में चुनावी रंजिश में गोलीबारी, एक दर्जन घायल

सोनपुर : पंचायत चुनाव के आठवें चरण के मतदान के बाद सबलपुर मध्यवर्ती पंचायत के मुखिया प्रत्याशी के समर्थकों के बीच विवाद और गहरा गया. सोमवार की अहले सुबह सबलपुर मध्यवर्ती पंचायत के मुखिया प्रत्याशी के समर्थकों के बीच जम कर मारपीट हुई. दोनों पक्षों की ओर से गोलीबारी भी जम कर हुई. मारपीट की […]

सोनपुर : पंचायत चुनाव के आठवें चरण के मतदान के बाद सबलपुर मध्यवर्ती पंचायत के मुखिया प्रत्याशी के समर्थकों के बीच विवाद और गहरा गया. सोमवार की अहले सुबह सबलपुर मध्यवर्ती पंचायत के मुखिया प्रत्याशी के समर्थकों के बीच जम कर मारपीट हुई. दोनों पक्षों की ओर से गोलीबारी भी जम कर हुई.

मारपीट की घटना मे दोनों पक्षों के एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गये. घायलों का इलाज अनुमंडलीय अस्पताल एवं निजी अस्पताल में कराया जा रहा है. सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर दल-बल के साथ पहुंच कर स्थिति को नियंत्रित किया. अंचल पदाधिकारी अनुज कुमार एवं थानाध्यक्ष जयप्रकाश घटना स्थल पर दल-बल के साथ कैंप किये हुए हैं. दोनों पक्षों के तरफ से स्थानीय थाने में अलग-अलग आवेदन देकर एक दर्जन लोगों को नामजद किया गया है.

घायल रामनरेश शर्मा ने अपने बयान में कहा है कि मेरा भाई नागेंद्र शर्मा साइकिल से सोनपुर जा रहा था कि रास्ते में Â बाकी पेज 15 पर
सोनपुर में चुनावी रंजिश में…
नागेश्वर शर्मा के घर के पास चंदन कुमार गौतम के साथ आधा दर्जन लोग घेर कर मारने-पीटने लगे. किसी प्रकार साइकिल छोड़ कर अपनी जान बचाते हुए भागे, तब सभी लोग अवैध हथियार से फायरिंग करने लगे और मारपीट कर बुरी तरह जख्मी कर दिया. इसमें महेश शर्मा सहित आठ लोग घायल हैं. वहीं, दूसरी ओर चंदन कुमार गौतम और सरिता देवी ने भी निवर्तमान मुखिया दीपक शर्मा सहित आधा दर्जन लोगों के विरुद्ध मारपीट व गोलीबारी करने का आरोप लगाते हुए आवेदन दिया है. घटना के बाद क्षेत्र में तनाव व्याप्त हो गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >