मारपीट कर पैसा छीनने की प्राथमिकी

रतनी : शकुराबाद थाना क्षेत्र के खैरूचक मठिया निवासी रामाश्रय यादव ने स्थानीय थाने में मारपीट कर पैसा छीनने की प्राथमिकी दर्ज करायी है. उन्होंने प्राथमिकी में उल्लेख किया है कि हम मध्य बिहार ग्रामीण बैंक पिंजौर शाखा से 52 हजार रुपये लेकर अपने घर आ रहे थे. पहले से घात लगाये रामसे बिगहा एवं […]

रतनी : शकुराबाद थाना क्षेत्र के खैरूचक मठिया निवासी रामाश्रय यादव ने स्थानीय थाने में मारपीट कर पैसा छीनने की प्राथमिकी दर्ज करायी है. उन्होंने प्राथमिकी में उल्लेख किया है कि हम मध्य बिहार ग्रामीण बैंक पिंजौर शाखा से 52 हजार रुपये लेकर अपने घर आ रहे थे.

पहले से घात लगाये रामसे बिगहा एवं ढिबरा पर के दो व्यक्तियों ने पिस्तौल की बट से मार कर घायल कर दिया तथा 52 हजार रुपये छीन लिए. रामाश्रय यादव का इलाज प्राथमिक स्वास्थय केंद्र शकुराबाद में कराया गया. कनसुआ गांव के सुनील कुमार ने शकुराबाद थाने में मारपीट कर दस हजार नकद तथा सोने की चेन छीनने की प्राथमिकी दर्ज करायी है. दर्ज प्राथमिकी में खैरूचक निवासी रामाश्रय यादव को नामजद बनाया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >