वेतन बढ़ाने से सैप जवानों में खुशी

मेसकौर : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सैप जवानों से किये वायदे को पूरा कर दिया है. इससे सैप जवानों में खुशी है. जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री ने सैप जवानों के वेतन में पांच हजार रुपये की बढ़ोतरी की है. पिछले वर्ष सैलरी को लेकर सैप जवानों ने जम कर आंदोलन किया था, तब नीतीश कुमार […]

मेसकौर : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सैप जवानों से किये वायदे को पूरा कर दिया है. इससे सैप जवानों में खुशी है. जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री ने सैप जवानों के वेतन में पांच हजार रुपये की बढ़ोतरी की है. पिछले वर्ष सैलरी को लेकर सैप जवानों ने जम कर आंदोलन किया था, तब नीतीश कुमार ने वायदा किया था. इस फैसले से जवानों के घरों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है. सीतामढ़ी के सैप जवानों जेपी सिंह सहित दर्जनों जवानों ने इस पर खुशी जाहिर की है. इनलोगों का कहना है कि सैप जवान आज कानून व्यवस्था को नियंत्रण करने में अपना अहम भूमिका निभा रहे हैं. ऐसे में उनका वेतन बिहार पुलिस से काफी कम था. इसको लेकर सैप ने सरकार के खिलाफ आंदोलन किया था. वेतन बढ़ाने के निर्णय के लिए गृह सचिव व पुलिस महानिदेशक का आभार प्रकट किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >