कराटे खिलाड़ी पटना रवाना

संघ के सचिव ने दिखायी हरी झंडी जहानाबाद नगर : जिला कराटे संघ द्वारा यूनिवर्सल सोतो कान कराटे बिहार की टीम को पटना रवाना किया गया . टीम के खिलाड़ियों को संघ के सचिव अणुशक्ति सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया . टीम के खिलाड़ी 06 मई से 08 मई तक मोइनुलहक स्टेडियम पटना […]

संघ के सचिव ने दिखायी हरी झंडी

जहानाबाद नगर : जिला कराटे संघ द्वारा यूनिवर्सल सोतो कान कराटे बिहार की टीम को पटना रवाना किया गया . टीम के खिलाड़ियों को संघ के सचिव अणुशक्ति सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया . टीम के खिलाड़ी 06 मई से 08 मई तक मोइनुलहक स्टेडियम पटना में आयोजित राज्य कराटे र्स्पद्धा में भाग लेगें .
पटना रवाना होने वाले खिलाड़ियों में स्मृति , दीपिका , निखिल , तेजस्वी , उमंग , वेदप्रकाश , आदर्शराज , राजशेखर आदि शामिल थे . इन खिलाड़ियों का चयन 17 अप्रैल को जिला स्तर पर किया गया था . इस अवसर पर संघ के सचिव ने खिलाड़ियों की हौसला अाफजाई करते हुए कहा कि खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन करें . इस मौके पर डीएवी के शिक्षक एपी सिंहा ने खिलाड़ियों की हौसला बढ़ायी तथा उन्हें बेहतर खेल का प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया .

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >