एमडीएम बंद रहने पर एचएम पर कार्रवाई

घोसी (जहानाबाद) : प्रखंड संसाधन भवन में मंगलवार के दिन प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने प्रखंड के सभी मध्य विद्यालय एवं प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापकों के साथ मासिक बैठक की. बैठक में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी आशिष कुमार गुप्ता ने सभी प्रधानाध्यापकों को सख्त निर्देश दिया कि मध्याह्न भोजन विद्यालय में नौ बजे तक सभी बच्चों को […]

घोसी (जहानाबाद) : प्रखंड संसाधन भवन में मंगलवार के दिन प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने प्रखंड के सभी मध्य विद्यालय एवं प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापकों के साथ मासिक बैठक की. बैठक में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी आशिष कुमार गुप्ता ने सभी प्रधानाध्यापकों को सख्त निर्देश दिया कि मध्याह्न भोजन विद्यालय में नौ बजे तक सभी बच्चों को गुणवत्तापूर्ण भोजन कराने को कहा. इसके साथ ही साथ कहा कि जिन प्रधानाध्यापक के बारे में मध्याह्न भोजन के बारे में जानकारी मिलती है कि मध्याह्न भोजन बंद है उन पर उचित कार्रवाई की जायेगी. इसके अलावा बच्चों की उपस्थिति, विद्यालय की साफ-सफाई समेत अन्य बिंदुओं पर चर्चा भी की गयी. बैठक में सभी प्रधानाध्यापक के अलावा बीआरसीसी राजीव कुमार, रणविजय कुमार, विश्वास कुमार, बैठक में उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >