टीपीसी माओवािदयों ने बढ़ायी सक्रियता, मांगी लेवी

ईंट भट्ठा संचालकों में हड़कंप रतनी : टीपीसी माओवादी संगठन ने जिले के पश्चिमोत्तर इलाके में एक बार पुन: अपनी सक्रियता बढ़ाते हुए ईंट भट्ठों को अपना निशाना बनाना शुरू कर दिया है. शनिवार की शाम में परसबिगहा थाने के रामसे बिगहा में संचालित पंकज शर्मा के ईंट भट्ठा पर अचानक 8-10 की संख्या में […]

ईंट भट्ठा संचालकों में हड़कंप

रतनी : टीपीसी माओवादी संगठन ने जिले के पश्चिमोत्तर इलाके में एक बार पुन: अपनी सक्रियता बढ़ाते हुए ईंट भट्ठों को अपना निशाना बनाना शुरू कर दिया है. शनिवार की शाम में परसबिगहा थाने के रामसे बिगहा में संचालित पंकज शर्मा के ईंट भट्ठा पर अचानक 8-10 की संख्या में टीपीसी माओवादी संगठन के सदस्य आ धमके और फोर मैन को कब्जे में लेकर जम कर पिटाई कर दी. इसके बाद भट्ठे पर काम कर रहे पथेरों से दो मोबाइल छीन लिये तथा जाते-जाते ईंट भट्ठा संचालक को लेवी के रूप में 60 हजार रुपये पहुंचाने को कहा.
इस मामले में ईंट भ‍ट्ठा संचालक पंकज शर्मा ने स्थानीय थाने को सूचना दी है. इस बाबत पूछे जाने पर थानाध्यक्ष ऋतु राज ने बताया कि सूचना मिली है, लेकिन अभी तक लिखित आवेदन नहीं मिला है. आवेदन मिलते ही प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >