इंडेन गैस उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानी

नयी पुरानी एजेंसी का चक्कर काट रहे उपभोक्ता जहानाबाद नगर : जिले के इंडेन गैस उपभोक्ताओं की परेशानी इन दिनों बढ़ गयी है. कंपनी द्वारा बिना उपभोक्ताओं को सूचना दिये एजेंसी चेंज कर दिया है. जिसके कारण गैस के लिए उपभोक्ताओं को नये-पुराने एजेंसी का चक्कर काटना पड़ रहा है. जिला मुख्यालय में इंडेन कंपनी […]

नयी पुरानी एजेंसी का चक्कर काट रहे उपभोक्ता

जहानाबाद नगर : जिले के इंडेन गैस उपभोक्ताओं की परेशानी इन दिनों बढ़ गयी है. कंपनी द्वारा बिना उपभोक्ताओं को सूचना दिये एजेंसी चेंज कर दिया है. जिसके कारण गैस के लिए उपभोक्ताओं को नये-पुराने एजेंसी का चक्कर काटना पड़ रहा है. जिला मुख्यालय में इंडेन कंपनी के तीन एजेंसी संचालित हैं.
इसमें जहानाबाद गैस एजेंसी में सबसे अधिक उपभोक्ता हैं. इन उपभोक्ताओं को वर्षों से बेहतर सेवा मिलती रही है. लेकिन अप्रैल माह में इंडेन कंपनी द्वारा इस एजेंसी के दो हजार से अधिक उपभोक्ताओं को एक नये एजेंसी विष्णु गैस एजेंसी से जोड़ दिया गया है. हालांकि इस बात की जानकारी उपभोक्ताओं को नहीं दी गयी. उपभोक्ता जब गैस के लिए नंबर लगाने के बाद भी उनके घर गैस नहीं पहुंचा तब वे इस संबंध में जानकारी लेने एजेंसी पहुंचे.
एजेंसी पहुंचने पर उन्हें यह जानकारी दी गयी कि आपका एजेंसी चेंज हो गया है. एजेंसी चेंज होने से उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ गयी है. अब उपभोक्ता गैस के लिए नये पुराने एजेंसी का चक्कर काटते फिर रहे हैं. पुरानी एजेंसी द्वारा उन्हें बताया जाता है कि आपका कनेक्शन नये एजेंसी को ट्रांसफर कर दिया गया है. वहीं नये एजेंसी में जाने पर उन्हें नया कागजात बनवाने को कहा जा रहा है. इस बीच उपभोक्ता गैस के लिए परेशान दिख रहे हैं.
मंगलवार को ऐसे कई उपभोक्ताओं ने अपनी व्यथा सुनाते हुए कहा कि कंपनी द्वारा बिना उनकी राय लिये तथा उन्हें जानकारी दिये उनका एजेंसी चेंज कर दिया गया है, इससे उनकी परेशानी बढ़ी हुई है. नयी एजेंसी द्वारा अब उन्हें किस प्रकार की सेवा प्रदान की जायेगी यह तो भविष्य की बात है.
फिलवक्त परेशान उपभोक्ता नये तथा पुराने एजेंसी के बीच चक्कर काटते फिर रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >