एसएस कॉलेज में प्रतिमा स्थापना को लेकर भूमिपूजन

जहानाबाद (नगर) : एसएस कॉलेज के प्रांगण में राजकुमारी सभागार के सामने स्थित पार्क में महाविद्यालय के संस्थापक स्व शत्रुघ्न शरण सिंह की आदमकद प्रतिमा का निर्माण किया जायेगा. प्रतिमा निर्माण के लिए मंगलवार को मानपुर मठ के महंत संजय आचार्य द्वारा भूमि पूजन का कार्य संपन्न हुआ. महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ सुरेंद्र कुमार ने […]

जहानाबाद (नगर) : एसएस कॉलेज के प्रांगण में राजकुमारी सभागार के सामने स्थित पार्क में महाविद्यालय के संस्थापक स्व शत्रुघ्न शरण सिंह की आदमकद प्रतिमा का निर्माण किया जायेगा. प्रतिमा निर्माण के लिए मंगलवार को मानपुर मठ के महंत संजय आचार्य द्वारा भूमि पूजन का कार्य संपन्न हुआ. महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ सुरेंद्र कुमार ने समारोह का शिलान्यास किया. डॉ कुमार ने कहा कि आज जब व्यक्तिगत स्वार्थ के आगे व्यक्ति सोच नहीं पा रहा है वैसे में छह दशक पूर्व शत्रुघ्न बाबू ने पिछड़े इलाके में महाविद्यालय की स्थापना कर गरीब समुदाय के बच्चों के लिए महान कार्य किया था.

उनकी प्रतिमा सामाजिक कार्यों के लिए हमेशा प्रेरणा का कार्य करेगी. वहीं, महाविद्यालय परिवार के अन्य सदस्यों ने कहा कि शत्रुघ्न बाबू का वे ऋणी हैं तथा आगे भी इनसे सार्वजनिक जीवन में कार्य करने की सीख मिलती रहेगी. कार्यक्रम में डाॅ उपेंद्र कुमार, डाॅ सियाशरण शर्मा, प्रो कृष्णानंद, डाॅ विवेकानंद शर्मा, डाॅ अंजनी कुमार घोष के अलावा महाविद्यालय परिवार एवं सामाजिक जीवन से जुड़े कई लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >