जिलास्तरीय सलाहकार समिति की बैठक

जहानाबाद नगर : समाहरणालय स्थित ग्राम प्लेक्स भवन में जिले के अग्रणी बैंक पंजाब नेशनल बैंक के तत्वावधान में बैंकों की जिलास्तरीय सलाहकार समिति एवं समीक्षा समिति की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता जिला पदाधिकारी मनोज कुमार सिंह ने की. बैठक में बैंकों में घटती सीडी रेशियो पर बैंक प्रतिनिधियों को फटकार लगाते हुए उन्हें […]

जहानाबाद नगर : समाहरणालय स्थित ग्राम प्लेक्स भवन में जिले के अग्रणी बैंक पंजाब नेशनल बैंक के तत्वावधान में बैंकों की जिलास्तरीय सलाहकार समिति एवं समीक्षा समिति की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता जिला पदाधिकारी मनोज कुमार सिंह ने की. बैठक में बैंकों में घटती सीडी रेशियो पर बैंक प्रतिनिधियों को फटकार लगाते हुए उन्हें साख जमा अनुपात को बेहतर बनाने को कहा.

डीएम ने जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक के यहां से भेजे गये आवेदनों पर बैंकों के रवैये पर भी रोष व्यक्त करते हुए उन्हें लताड़ा साथ ही उन्हें बेरोजगारों को शीघ्र ऋण उपलब्ध कराने को कहा. बैठक में निदेशक डीआरडीए बिनायक मिश्रा, वरीय उपसमाहर्ता बैंकिंग उमाकांत पांडेय के अलावा सभी बैंकों के अधिकारी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >