आसमान से बरस रही आफत

मौसम. जिले में भीषण गरमी पड़ने से घरों में कैद रहने को मजबूर हैं लोग जहानाबाद : जिले में पड़ रही भीषण गरमी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है. लोग गरमी से बेहद परेशान हैं. दिनचर्या पर काफी असर पड़ रहा है. पूर्वाह्न नौ बजे के बाद से ही आसमान से तपिश के […]

मौसम. जिले में भीषण गरमी पड़ने से घरों में कैद रहने को मजबूर हैं लोग

जहानाबाद : जिले में पड़ रही भीषण गरमी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है. लोग गरमी से बेहद परेशान हैं. दिनचर्या पर काफी असर पड़ रहा है. पूर्वाह्न नौ बजे के बाद से ही आसमान से तपिश के रूप में आफत बरस रही है. साथ ही लू के प्रकोप से लोग अपने-अपने घरों में ही कैद रहना मुनासिब समझ रहे हैं. जो जरूरत मंद हैं वो लहर की चपेट में आ रहे हैं.
सोमवार को तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक रिकॉर्ड किया गया. अभी स्थिति यह है कि लोग दस बजे तक अपना काम धाम करके घरों में आ जा रहे हैं. सरकारी कार्यालयों में काम करने वाले लोग भी नौ बजे के बाद ही अपने कार्यालय की ओर कुच कर जा रहे हैं. गरमी के कारण जलस्तर भी नीचे की ओर जा रहा है जिनके घरों में 100 फीट तक की बोरिंग है ऐसे कई घरों के चापाकल फेल होते जा रहे हैं. ऐसी हालत में जल संकट गहराता जा रहा है.
जिनके घरों में चापाकल नहीं है वे पेयजल संकट से जुझ रहे हैं. कई गरीब परिवार सुबह से ही बाल्टी तसला के साथ पाइप नलों के द्वारा पानी संग्रह करने में जूट जा रहे है. पहले पानी लेने के लिए आपाधापी की स्थिति मची हुई है.
दोपहर में सड़कों पर छा जाता है सन्नाटा, स्कूली बच्चों को हो रही है भारी परेशानी
शीतल पेय पदार्थ का लोग कर रहे सेवन
शहरी क्षेत्र के विभिन्न चौक-चौराहों पर इन दिनों शीतल पेय पदार्थों की जमकर बिक्री हो रही है. खासकर गन्ने का रस खूब बिक रहा है. बाजार में निकले लोग जुस पीकर अपना गला तर करते हैं. गन्ने के अलावा संतरा और मोसमी के जूस की भी बिक्री बढ़ी हुई है. प्राय: हरेक नुक्कड़ पर शीतल पेय पदार्थ बेचने के लिए स्टॉल लगाये गये है. कोल्ड ड्रिंक्स और लस्सी का डिमांड बढ़ी हुई है. बढ़े भी तो क्यों नहीं क्योंकि गरमी से राहत पाने के लिए ये सभी पेय पदार्थ सहायक साबित हो रहे हैं.
तेज पछूआ हवा व लू से लोग बेहाल
अरवल ग्रामीण. इधर कई दिनों से तेज पछूआ हवा के साथ लू चलने के कारण लोग अपने घरों में दुबके रहने को मजबूर हो रहे हैं. लू से बचने के लिए लोग गमछा, तौलिया से अपना चेहरा ढक कर निकल रहे हैं. इसके साथ-साथ शीतल पेय पदार्थों का उपयोग भी कर रहे हैं. इसके तहत बेल, सतु के शरबत के अलावा कोल्डड्रींक आदि का सहारा ले रहे हैं. बाजारों में ककड़ी ,खीरा, तरबुज इत्यादी की डीमांड बढ़ी है. तेज लू के कारण अधिकांश लोग नौ बजे के बाद अपने घरों में दुबकना मुनासिब समझ रहे हैं. शादी- विवाह के आवश्यक कार्य को लेकर ही लोग अपने घरों से निकल रहे हैं. वहीं इस गरमी का असर सब्जी उत्पादक कृषकों पर भी पड़ रहा है, जिसके कारण पौधों को बचाने के लिए अधिक खर्च कर बार-बार सिंचाई करना पड़ रहा है.
कारोबार पर पड़ रहा है असर
भीषण गरमी से शहर के बाजारों में वीरानी सी छायी है. तेज लग्न के कारण दो दिन पूर्व तक जहां बाजार में चहल-पहल रहती थी वहां आज उसमें कमी आ गयी है. लेकिन अभी भी जिनके घरों में शादी- विवाह का माहौल है वैसे परिवार के ही कुछ लोग सामान खरीदारी करने के लिए बाजार आ रहे हैं वो भी दस बजे तक अपने काम का निपटारा कर लेते हैं. दोपहर में तो स्थिति ऐसी हो जाती है कि दुकानों में विक्रेता ग्राहकों का इंतजार करते रहते हैं.
सोमवार को शहर के मेन रोड, अरवल मोड़, राजाबाजार, शिवाजी पथ, स्टेशन रोड में अन्य दिनों की अपेक्षा चहल पहल काफी कम दिखी. कारण तपती गरमी थी. सब्जी मंडी में सुबह दस बजे के बाद सन्नाटा पसर गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >