जहानाबाद : मोदनगंज प्रखंड में 24 अप्रैल को पंचायत चुनाव को लेकर होने वाले मतदान के मद्देनजर पुलिस प्रशासन के द्वारा कई गांवों में फ्लैग मार्च निकाला गया. ओकरी ओपी के प्रभारी रुपेश कुमार के नेतृत्व में एसएसबी के जवानों ने चरूई मोदनगंज, अबदालचक, गाजीपुर गांवों में फ्लैग मार्च निकाला. इसके माध्यम से पुलिस ने मतदाताओं को बिना किसी डर-भय के मतदान करने की नसीहत दी. पुलिसकर्मियों ने संदेश दिया कि प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है.
वे निश्चित तौर पर अपने अपने बूथ पर जाएं और मतदान करें. साथ ही गड़बड़ी मचाने की मंशा पाल रखे असामाजिक तत्वों को इसके माध्यम से चेतावनी दी गयी. पंचायत चुनाव को लेकर ही रोको-टोको अभियान चलाया गया. पाली थाने के समीप और चंधरिया पुल के पास छोटे-बड़े वाहनों की जांच की गयी. डिक्की और कागजात चेक किये गये.
