मनमानी. सुविधानुसार लोग बना दे रहे अवैध क्रॉसिंग

अवैध रेलवे क्रॉसिंग दे रहा हादसों को आमंत्रण रेल दुर्घटना ने कई दफा लोगों को सजग रहने का एहसास भी कराया, जान-माल का नुकसान भी हुआ, मगर लोगों को अब भी चेतना नहीं जग पायी है. पहले समपार फाटक से ही लोग गुजरा करते थे, लेकिन अब वक्त के साथ-साथ सब कुछ बदलता चला गया. […]

अवैध रेलवे क्रॉसिंग दे रहा हादसों को आमंत्रण

रेल दुर्घटना ने कई दफा लोगों को सजग रहने का एहसास भी कराया, जान-माल का नुकसान भी हुआ, मगर लोगों को अब भी चेतना नहीं जग पायी है. पहले समपार फाटक से ही लोग गुजरा करते थे, लेकिन अब वक्त के साथ-साथ सब कुछ बदलता चला गया. आज हर किसी को तुरत घर पहुंचने की जल्दबाजी है. इसी चक्कर में लोग शॉर्टकट रास्ता चुन कर जहां-तहां से भी जान की परवाह किये वगैर अवैध रेलवे क्रॉसिंग को क्रॉस करने से बाज नहीं आ रहे.
जहानाबाद नगर : जिसकी जहां मरजी हुई, अपनी सुविधा के अनुसार अवैध रेलवे क्रॉसिंग बना रेलवे ट्रक पार करने लगा. उसे न तो कानून का भय है और न ही दुर्घटना का डर. अपनी मरजी से अवैध रेलवे क्रॉसिंग बना आवागमन आरंभ कर दिया जा रहा है. कुछ ऐसा ही हाल पीजी रेलखंड का है. पटना-गया रेलखंड पर बने अवैध रेलवे क्रॉसिंग जानलेवा साबित हो रहा है. बड़ी संख्या में बने रेलवे क्रॉसिंग पर आये दिन दुर्घटनाएं होती है.
जिसमें आम लोगों को अपनी जान भी गंवानी पड़ रही है. रेलवे द्वारा पीजी रेलखंड पर कई महत्वपूर्ण स्थानों पर रेलवे क्रॉसिंग बनाये गये हैं. बावजूद इसके ग्रामीणों द्वारा अपनी मरजी से नियम-कानून को ताक पर रख कर जहां मरजी हुई वहां रेलवे क्रॉसिंग बना लिया गया है. अवैध रेलवे क्रॉसिंग के कारण लोगों की जान तो जा ही रही है. रेल परिचालन पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है. अवैध रेलवे क्रॉसिंग के कारण ट्रेनों की गति सीमित कर दी गयी है.
पीजी रेलखंड पर यूं तो एक दर्जन रेलवे स्टेशन के साथ ही दर्जन भर रेलवे हॉल्ट हैं, इसके आसपास रेलवे द्वारा वैध रेलवे क्रॉसिंग का निर्माण किया गया है. जहां फाटक भी लगे हैं. बावजूद इसके लोग अपनी मरजी से सुविधा के अनुसार अवैध रेलवे क्रॉसिंग बनाने में थोड़ी भी हिचक महसूस नहीं कर रहे है. पीजी रेलखंड पर बने अवैध रेलवे क्रॉसिंग पर कई बार हादसे हो चुके हैं तथा लोगों की जान जा चुकी है. लेकिन न तो रेल प्रशासन का ध्यान इस ओर जा रहा है. न ही अवैध क्रॉसिंग बनाने वाले ही सबब ले रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >