प्रोफेसर और पुलिसकर्मी के घर में हुई चोरी

साढ़े 10 हजार नकद समेत 40 हजार की संपत्ति ले भागे चोर शहर की प्रोफेसर कॉलोनी में दोपहर में चोरों ने किया हाथ साफ गरमी की वजह से बेखबर सोये थे घर के लोग जहानाबाद : नगर थाना क्षेत्र के निचली रोड स्थित प्रोफेसर कॉलोनी के निवासी रामानुग्रह सिंह के मकान में रहने वाले दो […]

साढ़े 10 हजार नकद समेत 40 हजार की संपत्ति ले भागे चोर

शहर की प्रोफेसर कॉलोनी में दोपहर में चोरों ने किया हाथ साफ
गरमी की वजह से बेखबर सोये थे घर के लोग
जहानाबाद : नगर थाना क्षेत्र के निचली रोड स्थित प्रोफेसर कॉलोनी के निवासी रामानुग्रह सिंह के मकान में रहने वाले दो किरायेदारों के घर में चोरी हो गयी. शनिवार को अपराहन करीब दो बजे यह घटना हुई. दोनों किरायेदारों में एक राकेश रौशन श्रीकृष्ण महिला कॉलेज में प्रोफेसर हैं
जबकि दूसरे किरायेदार पिंटु शर्मा झारखंड पुलिस में हवलदार के पद पर कार्यरत हैं. इन दोनों के घरों से 10 हजार पांच सौ रुपये नकद, दो मोबाइल फोन, और आभूषण की चोरी की गयी है. दिन में हुई चोरी की इस घटना की सूचना स्थानीय थाने में दी गयी है. प्राप्त खबर के अनुसार भीषण गरमी की वजह से घर के लोग अपने-अपने कमरे में सोये थे. अपराह्न करीब दो बजे के बाद चोरी की घटना होना बताया गया है. नगर थाने को सूचित किया गया है कि प्रोफेसर राकेश रौशन के कमरे में घुस कर चोर उनके पैंट में रखे पांच हजार रुपये की चोरी कर ली.
इसके बाद हवलदार पिंटु शर्मा के घर में चोर घुसा. पुलिसकर्मी की पत्नी और बच्चा सोये थे. इसका फायदा उठाते हुए उनके ट्रंक में रखे पांच हजार पांच सौ रुपये, सोने का झुमका, मंगलसूत्र और दो मोबाइल फोन चोर ले भागे. जागने के बाद दोनों किरायेदारों को चोरी की जानकारी हुई. अनुमान लगाया जा रहा है कि दिन के उजाले में इस तरह की चोरी की घटना किसी वैसे व्यक्ति के द्वारा की गयी जिसे घर के बारे में पूरी तरह जानकारी थी. बहरहाल सूचना पाकर पुलिस मामले का तहकीकात कर रही है.
समस्या. सुबह होते ही चापाकल पर लगती है महिलाओं की भीड़
पेयजल संकट से जूझ रहे काको के आधा दर्जन गांव
गरमी शुरू होते ही जिले के कई इलाके में पेयजल संकट गहराने लगा है.ग्रामीण इलाके की बात तो दूर शहरी क्षेत्र के कई मोहल्लों में पानी की किल्लत होने लगी है. चापाकल से पानी काफी प्रयास के बाद निकल रहा है. वहीं घरों में लगे मोटर भी जवाब देने लगे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >