अतिक्रमण की चपेट में बभना-शकुराबाद पथ

एक-दूसरे की देखा-देखी सड़क किनारे जमाया जा रहा है कब्जा रोड पर पत्थर रख मुख्य सड़क को किया है अवरुद्ध दुर्घटना की बनी रहती है आशंका जहानाबाद : एक तरफ सरकार के आलाधिकारियों द्वारा जहानाबाद शहर के अंदर दंडात्मक कार्रवाई कर बाजार की मुख्य सड़क को अतिक्रमण मुक्त कराया जा रहा है. वहीं दूसरी तरफ […]

एक-दूसरे की देखा-देखी सड़क किनारे जमाया जा रहा है कब्जा

रोड पर पत्थर रख मुख्य सड़क को किया है अवरुद्ध

दुर्घटना की बनी रहती है आशंका

जहानाबाद : एक तरफ सरकार के आलाधिकारियों द्वारा जहानाबाद शहर के अंदर दंडात्मक कार्रवाई कर बाजार की मुख्य सड़क को अतिक्रमण मुक्त कराया जा रहा है. वहीं दूसरी तरफ एक जिले से दूसरे जिले को जोड़ने वाला बभना-शकुराबाद पथ अतिक्रमण की चपेट में चला जा रहा है. अतिक्रमणकारी धीरे-धीरे सड़क पर पांव पसारते हैं फिर बाद में वह अपना अधिकार समझ पक्का मकान या दुकान खड़ा कर देते हैं.

बभना-शकुराबाद पथ की दस किलोमीटर की दूरी में कई ऐसे गांव हैं जहां सड़क के चार्ट को कब्जा कर पक्का मकान खड़ा कर दिया गया है और किराये पर लगा कर अतिक्रमणकारियों द्वारा जमीन का मालिकाना हक जमाकर किराया वसूली करते हैं. या फिर उसमें अपना निजी दुकान चलाते हैं.

सड़क के दोनों छोर पर जोर-शोर से हो रहे अतिक्रमण के कारण सड़क की चौड़ाई दिन-प्रतिदन घटती जा रही है. उक्त पथ के बेलदारी बिगहा, पिंजौर, शाहपुर, अमैन, लक्ष्मीपुर, आलमपुर, छोटकी चैनपुरा, पहाड़ी बिगहा सहित कई ऐसे गांव हैं जहां सड़क किनारे रह रहे लोगों द्वारा धड़ल्ले से सरकारी जमीन एवं सड़क के चार्ट को कब्जा करने में जुटे हैं. वहीं कई गांव में सड़क किनारे मवेशियों को बांधने से सड़क तो खराब होती हैं वाहनों को आने-जाने में असुविधा होती है. अतिक्रमणकारियों पर किसी प्रकार की प्रशासनिक कार्रवाई नहीं होने से उनका मनोबल बढ़ता जा रहा है.

हद तो तब पार कर जाती है जब स्थानीय लोगों द्वारा सड़क पर बड़े-बड़े बोल्डर व पत्थर रख कर सड़क के आधे हिस्से को जाम कर देते हैं. शाहपुर बाजार के समीप सड़क पर बोल्डर रख स्थानीय घर वालों ने मुख्य सड़क को दो-तीन माह से जाम कर रखा है. प्रशासन की गाड़ी प्रतिदिन उक्त रास्ते से गश्त में गुजरती है लेकिन वह जगह प्रशासन की नजरों से ओझल है.

दुर्घटना की बनी रहती है आशंका :मुख्य सड़क के आधे रास्ते पर बोल्डर व पत्थर रखने के कारण सड़क की चौड़ाई कम हो जाती है. सड़क संकीर्ण होने के कारण तेज गति से आने-जाने वाले वाहनों को हमेशा दुर्घटनाग्रस्त होने की आशंका बनी रहती है.

साइड लेने में होती है परेशानी:

उक्त जगह पर सामने से बड़े वाहन बस, ट्रक, मैक्सी जैसे वाहनों के सामने से आने पर सड़क पर आधे हिस्से में परेशानी होती है. ऐसी स्थिति में गाड़ी को रोक कर साइड लेना पड़ता है.

रात के समय होती है ज्यादा दिक्कत:

पथ पर यात्रा कर रहे अंजान वाहन व दो पहिया वाहन चालकों को खास कर रात्रि के समय काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. सड़क पर सामने से आ रही वाहनों की हेडलाइट से पड़ने वाले रोशनी व सड़क पर रखे पत्थर के कारण चालक को एकाएक ब्रेक लगाना पड़ता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >