छापेमारी में अवैध शराब जब्त, प्राथमिकी दर्ज

पूर्वी उंटा मोहल्ला स्थित एक घर में हो रहा था धंधा कोहरा गांव में आबकारी की टीम ने की छापेमारी जहानाबाद : पूर्णत: शराबबंदी कानून लागू होने के बाद भी कुछ स्थानों पर अवैध शराब और ताड़ी की बिक्री की जा रही है. इस आशय से संबंधित सूचनाएं भी प्रशासन को मिल रही है. और […]

पूर्वी उंटा मोहल्ला स्थित एक घर में हो रहा था धंधा

कोहरा गांव में आबकारी की टीम ने की छापेमारी
जहानाबाद : पूर्णत: शराबबंदी कानून लागू होने के बाद भी कुछ स्थानों पर अवैध शराब और ताड़ी की बिक्री की जा रही है. इस आशय से संबंधित सूचनाएं भी प्रशासन को मिल रही है. और त्वरित कार्रवाई में मामला पकड़ा जा रहा है. गुप्त सूचना पाकर नगर थाने की पुलिस ने पूर्वी उंटा मोहल्ले के निवासी भूषण पासवान के घर में छापेमारी की. वहां दारू का निर्माण किया जाता था और बिक्री की जाती थी. इस सूचना पर छापेमारी के दौरान घर से चार लीटर निर्मित शराब जब्त की गयी.
मौका पाकर अवैध शराब का धंधेबाज वहां से भाग निकला इस संबंध में थाने में भूषण पासवान को नामजद करते हुए एफआइआर दर्ज की गयी है. उसे पकड़ने के लिए पुलिस सजग है. उधर अाबकारी विभाग के द्वारा मखदुमपुर थाना क्षेत्र के कोहरा गांव स्थित चौधरी टोला में छापेमारी की गयी. एक्साइज सुपरिटेंडेट विनोद कुमार झा ने बताया कि कंट्रोल रूम से उन्हें सूचना मिली थी कि कोहरा गांव में शराब और ताड़ी की अवैध बिक्री की खबर है. इस सूचना पर उत्पाद विभाग के अधिकारियों ने छापेमारी की लेकिन वहां कुछ नहीं मिला.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >