माले ने बदहर गांव में बिजली पहुंचाने की मांग की

जहानाबाद नगर : सदर प्रखंड के बदहर, जानकी बिगहा, रामदेव चक आदि गांवों में व्याप्त बिजली संकट को लेकर माले नेताओं ने कार्यपालक अभियंता से मिल कर स्मार पत्र सौंपा तथा बिजली विहिन बदहर तथा जानकी बिगहा गांव में शीघ्र बिजली सेवा बहाल करने की मांग की. उक्त आशय की जानकारी देते हुए माले जिला […]

जहानाबाद नगर : सदर प्रखंड के बदहर, जानकी बिगहा, रामदेव चक आदि गांवों में व्याप्त बिजली संकट को लेकर माले नेताओं ने कार्यपालक अभियंता से मिल कर स्मार पत्र सौंपा तथा बिजली विहिन बदहर तथा जानकी बिगहा गांव में शीघ्र बिजली सेवा बहाल करने की मांग की. उक्त आशय की जानकारी देते हुए माले जिला कमेटी सदस्य संतोष केसरी ने बताया कि नीतीश कुमार ने सभी गांवों, टोलों तक बिजली पहुंचाने का वादा किया था.

लेकिन आज भी दर्जनों गांव बिजली विहिन हैं. उन्होंने बताया कि बदहर गांव में बिजली पहुंचाने की मांग को लेकर कई बार आंदोलन भी किया गया है. लेकिन समस्या जस की तस बनी है. इस भीषण गरमी में ग्रामीण बिजली के लिए तरस रहे हैं. अगर शीघ्र ही समस्या का समाधान नहीं हुआ तो माले आंदोलन चलायेगा .

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >