जनता दरबार में 60 मामलों का निष्पादन शेष 20 मामलों को संबंधित विभाग के पास भेजा गयाजनता दरबार में अधिकांश मामले भूमि विवाद से संबंधित थेअधिक बिजली बिल भेजने की भी शिकायतें पहुंची अरवल ग्रामीण. एडीएम नरेंद्र प्रसाद सिन्हा ने डीएम के निर्देश पर जनता दरबार लगाया. जनता दरबार में कुल 80 मामले आये, जिसमें 60 मामलों को निष्पादन कर दिया गया एवं शेष 20 मामलों को संबंधित विभाग के पदाधिकारी के पास निष्पादन के लिए भेज दिया गया. डीपीआरओ सत्येंद्र प्रसाद ने बताया कि जनता दरबार में अधिकांश मामले भूमि विवाद से संबंधित थे. वहीं कई कर्मियों ने निर्वाचन कार्य में नहीं लगाने के लिए आवेदन दिया. जनता दरबार में अधिक बिजली बिल भेजने की भी शिकायतें पहुंची. वहीं कई लोगों ने बीपीएल सूची के तहत मकान का आंवटन नहीं होने की शिकायत की. इस मौके पर सिविल सर्जन डाॅ. नन्देश्वर प्रसाद, डीपीओ शोभा केशरी, डीपीआरओ जिला शिक्षा पदाधिकारी, ओम प्रकाश एवं बिजली भवन के कार्यपालक अभियंता मौजूद थे.
जनता दरबार में 60 मामलों का निष्पादन
जनता दरबार में 60 मामलों का निष्पादन शेष 20 मामलों को संबंधित विभाग के पास भेजा गयाजनता दरबार में अधिकांश मामले भूमि विवाद से संबंधित थेअधिक बिजली बिल भेजने की भी शिकायतें पहुंची अरवल ग्रामीण. एडीएम नरेंद्र प्रसाद सिन्हा ने डीएम के निर्देश पर जनता दरबार लगाया. जनता दरबार में कुल 80 मामले आये, जिसमें […]
