14 माह से नहीं हुआ मानदेय का भुगतान घोसी. घोसी प्रखंड के ग्राम कचहरी सचिव काे मानदेय का भुगतान 14 माह से नहीं हुआ है. इससे ग्राम कचहरी सचिव के सामने भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी है. संघ के अध्यक्ष भोला प्रसाद ने बताया है कि सचिवों द्वारा वेतन भुगतान के संबंध में पूर्व में प्रतिवेदन दिया गया था. प्रतिवेदन के बाद बीडीओ द्वारा वेतन भुगतान का आश्वासन दिया गया था, लेकिन कुछ दिनों के बाद पता लगाने पर लिपिक द्वारा एलॉटमेंट का अभाव बताया गया, जबकि जिले से पता लगाने पर इस संदर्भ में घोसी प्रखंड द्वारा जिले को किसी प्रकार के सचिव के वेतन भुगतान के संबंध में मांग प्रतिवेदन ही नहीं सौंपा गया है. ग्राम कचहरी सचिव ने प्रखंड के पदाधिकारी एवं कर्मचारी पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए वेतन भुगतान कराने की मांग की है.
14 माह से नहीं हुआ मानदेय का भुगतान
14 माह से नहीं हुआ मानदेय का भुगतान घोसी. घोसी प्रखंड के ग्राम कचहरी सचिव काे मानदेय का भुगतान 14 माह से नहीं हुआ है. इससे ग्राम कचहरी सचिव के सामने भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी है. संघ के अध्यक्ष भोला प्रसाद ने बताया है कि सचिवों द्वारा वेतन भुगतान के संबंध में पूर्व […]
