Jehanabad : जनता दरबार में आये 33 फरियादी डीएम ने निष्पादन का दिया निर्देश

डीएम द्वारा अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में तथा अन्य पदाधिकारियों द्वारा समाहरणालय परिसर में स्थित ग्राम प्लेक्स में जनता दरबार का आयोजन किया गया.

जहानाबाद नगर

. डीएम द्वारा अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में तथा अन्य पदाधिकारियों द्वारा समाहरणालय परिसर में स्थित ग्राम प्लेक्स में जनता दरबार का आयोजन किया गया. प्रत्येक शुक्रवार को आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं को प्रत्यक्ष रूप से सुनकर, शीघ्र एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है. जनता दरबार में जिले के विभिन्न प्रखंडों व पंचायतों से आये नागरिकों ने अपनी समस्याओं एवं आवेदन प्रस्तुत किये. कुल 33 मामलों की सुनवाई की गयी. आज के जनता दरबार मे दो दिव्यांगजन को ट्राइसाइकिल दिया गया, जबकि अन्य मामलों मे भूमि विवाद, शिक्षा विभाग, सामाजिक सुरक्षा पेंशन इत्यादि से संबंधित मामले प्राप्त हुए. डीएम द्वारा प्रत्येक आवेदन को गंभीरता से सुना गया एवं संबंधित विभागों को प्राथमिकता के आधार पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया. लोक शिकायत निवारण अधिनियम के अंतर्गत प्राप्त सभी मामलों को विधिवत पंजीकृत किया गया, जबकि अधिनियम से बाहर के मामलों को भी शीघ्र निष्पादन के लिए निर्देशित किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MINTU KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >