लोक शिकायत निवारण अधिनियम के तहत 15 मामलों की हुई सुनवाई

इस सुनवाई में विभिन्न विभागों से संबंधित आठ मामलों पर विचार किया गया और कई मामलों का तत्काल निष्पादन भी सुनिश्चित किया गया.

जहानाबाद नगर. जिले में पारदर्शी और समयबद्ध प्रशासनिक कार्यप्रणाली को सुनिश्चित करने की दिशा में डीएम अलंकृता पांडेय द्वारा 24 जुलाई को अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में लोक शिकायत निवारण अधिनियम के अंतर्गत प्राप्त 15 अपीलीय मामलों की सुनवाई की गयी. इस सुनवाई में विभिन्न विभागों से संबंधित आठ मामलों पर विचार किया गया और कई मामलों का तत्काल निष्पादन भी सुनिश्चित किया गया. इस सुनवाई में जिला पदाधिकारी ने विभिन्न विभागीय प्राधिकारियों से जवाब-तलब किया़ संबंधित प्राधिकारियों की उपस्थिति में मामलों का संज्ञान लेकर डीएम ने न्यायोचित समाधान सुनिश्चित किया. कुछ प्रकरणों में तकनीकी तथ्यों के गहन परीक्षण की आवश्यकता महसूस की गयी. ऐसे तीन मामलों में विस्तृत जांच प्रतिवेदन की मांग करते हुए डीएम ने संबंधित प्राधिकारियों को अगली सुनवाई में साक्ष्यों के साथ उपस्थित होने का निर्देश दिया. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि मामलों के निस्तारण में गुणवत्ता और पारदर्शिता से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जायेगा. लोक शिकायत निवारण अधिनियम के अंतर्गत प्राप्त मामले अतिक्रमणवाद, भूमि विवाद, जमाबंदी रद्दीकरण तथा रैयती करण से संबंधित है. सुनवाई में सभी विभागीय पदाधिकारी एवं परिवादी उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AMLESH PRASAD

AMLESH PRASAD is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >