सड़क पार कर रहे हाइवा चालक को बाइकसवार ने मारी ठोकर, गयी जान

जहानाबाद नगर : जिले के कड़ौना ओपी क्षेत्र के रिलायंस पेट्रोल पंप के समीप सड़क पार कर रहे एक हाइवा चालक को बाइक सवार ने ठोकर मार दिया, उसकी मौके पर ही मौत हो गयी. बाइक सवार भी गंभीर रूप से जख्मी हो गया. दोनों को स्थानीय लोगों द्वारा सदर अस्पताल लाया गया. जहां से […]

जहानाबाद नगर : जिले के कड़ौना ओपी क्षेत्र के रिलायंस पेट्रोल पंप के समीप सड़क पार कर रहे एक हाइवा चालक को बाइक सवार ने ठोकर मार दिया, उसकी मौके पर ही मौत हो गयी. बाइक सवार भी गंभीर रूप से जख्मी हो गया. दोनों को स्थानीय लोगों द्वारा सदर अस्पताल लाया गया.

जहां से प्राथमिक उपचार के बाद बाइक सवार को विशेष इलाज के लिए पीएमसीएच भेज दिया गया. मृतक हाइवा चालक पटना जिले के पालीगंज थाना क्षेत्र के चंडोस का रहने वाला शिवजन्म पासवान (30 वर्ष) है. जबकि घायल बाइक सवार नगर थाना क्षेत्र के राजाबाजार का रहने वाला रामेश्वर मिस्त्री का पुत्र राजेश कुमार (28 वर्ष) है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि मृतक रिलायंस पेट्रोल पंप के समीप ही अपने हाइवा गाड़ी का रिपेयरिंग करा रहा था.
इसी दौरान वह किसी कार्य से सड़क पार करने लगा, तभी तेज गति से आ रहा बाइक सवार राजेश ने उसे ठोकर मार दिया. इस घटना में सड़क पार कर रहा चालक तथा बाइक सवार दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गये. स्थानीय लोगों द्वारा दोनों को तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया जहां चालक को चिकित्सक द्वारा मृत घोषित कर दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >