बंद राइस मिल में सिर कुचल कर उपमुखिया के पिता की हत्या

मखदुमपुर : ढकनी बिगहा मोड़ के समीप बंद राइस मिल में अज्ञात अपराधियों ने नाइट गार्ड बुजुर्ग को ईंट-पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी. मृतक पूर्वी सरेन पंचायत के उपमुखिया संतोष कुमार रंजन के पिता रामलखन यादव हैं. मृतक टेहटा ओपी के सैदपुर गांव के निवासी हैं, जो राइस मिल में नाइट गार्ड का काम […]

मखदुमपुर : ढकनी बिगहा मोड़ के समीप बंद राइस मिल में अज्ञात अपराधियों ने नाइट गार्ड बुजुर्ग को ईंट-पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी. मृतक पूर्वी सरेन पंचायत के उपमुखिया संतोष कुमार रंजन के पिता रामलखन यादव हैं. मृतक टेहटा ओपी के सैदपुर गांव के निवासी हैं, जो राइस मिल में नाइट गार्ड का काम करते थे.

ढकनी बिगहा मोड़ पर संचालित बंद राइस मिल जिला पार्षद संगीता सिंह एवं डकरा पंचायत के मुखिया जितेंद्र सिंह उर्फ पप्पू सिंह का बताया जाता है. घटना की सूचना मिलते ही जिले के एसपी मनीष, एसडीपीओ प्रशांत भूषण श्रीवास्तव, बीडीओ अनिल मिस्त्री समेत कई अधिकारी घटनास्थल पहुंच मामले की जानकारी ली. जानकारी के अनुसार राम लखन सिंह यादव कई वर्षों से बंद राइस मिल में नाइट गार्ड का नौकरी करते थे.
राइस मिल में चोरी की नीयत से घुसे अज्ञात अपराधियों ने राइस मिल में लगे ट्रकों एवं कई गाड़ियों का बैटरी चुरा लिया एवं गार्ड को ईंट-पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गयी. घटना की सूचना पर पहुंचे वार्ड संघ के जिलाध्यक्ष एवं पूर्वी सरेन पंचायत के उपमुखिया संतोष कुमार रंजन ने बताया कि उनके पिता राइस मिल में नाइट गार्ड का काम करते थे.
थानाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार समेत जिले के कई अधिकारी घटनास्थल पहुंच जानकारी ली. थानाध्यक्ष ने बताया कि बुजुर्ग की हत्या पत्थर से कुचल कर की गयी है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है. मामले की जांच के लिए डॉग स्क्वायड एवं फोरेंसिक टीम को बुलायी गयी है.
मखदुमपुर में 24 घंटे के अंदर कुचल कर की गयीं दो हत्याएं :
मखदुमपुर थाना में पिछले 24 घंटे के अंदर ईंट-पत्थर से कुचलकर कर दो लोगों की हत्या हो जाने के बाद इलाके में सनसनी फैल गयी है. रविवार की रात अज्ञात बदमाशों ने मखदुमपुर बाजार के सतीस्थान निवासी लालबाबू यादव की हत्या ईंट-पत्थर से कुचलकर एवं चाकू मार हत्या कर मुस्सी के बधार में शव को फेंक दिया था.
वहीं रविवार की रात अज्ञात बदमाशों ने चोरी के नीयत से घुसे एक बंद राइस मिल में नाइट गार्ड को पत्थर से कुचलकर उनकी हत्या कर दी, जिससे लोगों को भयभीत कर रहा है. इधर बीडीओ अनिल मिस्त्री ने मृतक के परिजनों को मिल मुख्यमंत्री पारिवारिक लाभ योजना तहत लाभ दिया है.
हत्या के बाद इलाके में सनसनी…
मखदुमपुर. ढकनी बिगहा मोड़ के समीप बंद राइस मिल में पूर्वी सरेन के उपमुखिया संतोष कुमार रंजन के पिता रामलखन यादव की हुई हत्या का शव पुलिस ने लगभग आठ घंटे बाद उठा पाया. मृतक के परिजनों की मांग पर पुलिस ने फॉरेंसिक टीम एवं स्क्वायड डॉग को बुलाकर घटना की जांच करायी. घटनास्थल पर एसपी मनीष ने खुद चार घंटे से अधिक कैंप कर मामले की जानकारी ली एवं लोगों को जल्द ही मामले का खुलासा का आश्वासन दिया.
वहीं एसडीपीओ प्रशांत भूषण श्रीवास्तव घटनास्थल पर सुबह से ही मौजूद रहे. मृतक का पुत्र संतोष कुमार रंजन ने बताया कि उनके पिता चार वर्षों से मिल में नाइट गार्ड का काम किया करते थे. घटना में शामिल लोगों को पुलिस जल्द पर्दाफाश करे. वहीं घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गयी है.
परिजनों की चीत्कार से गमगीन हुआ माहौल : नाइट गार्ड राम लखन यादव की मौत के बाद घटनास्थल पर परिजनों की चीत्कार से गमगीन होता रहा. घटनास्थल पर मौजूद मृतक की पत्नी शांति देवी, पोती सीमा संगीता दहाड़े मार रो रही थी. परिजनों के चीत्कार से घटनास्थल का माहौल गमगीन बना रहा.
उपस्थित लोगों ने बताया कि मृतक बहुत सीधे-साधे थे. उनका किसी से झगड़ा भी नहीं था. घटनास्थल पर मौजूद जिला पार्षद संगीता देवी ने लोगों को ढांढस बंधाया एवं उन्हें आश्वासन भी दिया. वहीं घटना की सूचना पर नगर पंचायत के उप मुख्य पार्षद रितेश कुमार उर्फ चुन्नू शर्मा, मुखिया मनीष कुमार, अरविंद कुमार समेत कई पंचायत प्रतिनिधि मौजूद रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >