जहानाबाद नगर : काको थाना क्षेत्र के भेलावर ओपी के अंतर्गत तेजबिगहा गांव में दहेज के लिए एक विवाहिता की गला दबाकर हत्या कर दी गयी. हत्या के बाद ससुराल पक्ष द्वारा शव को जलाने के लिए ले जाया जा रहा था लेकिन मायके के लोगों को जानकारी हो गयी और पुलिस को इसकी सूचना दी गयी. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा
तेजबिगहा गांव में दहेज के लिए विवाहिता की गला दबाकर हत्या
जहानाबाद नगर : काको थाना क्षेत्र के भेलावर ओपी के अंतर्गत तेजबिगहा गांव में दहेज के लिए एक विवाहिता की गला दबाकर हत्या कर दी गयी. हत्या के बाद ससुराल पक्ष द्वारा शव को जलाने के लिए ले जाया जा रहा था लेकिन मायके के लोगों को जानकारी हो गयी और पुलिस को इसकी सूचना […]

. मृतका भेलावर ओपी क्षेत्र के तेजबिगहा निवासी मुकेश शर्मा की पत्नी ज्योति कुमारी (25 वर्ष) हैं. घटना के संबंध में पटना जिले के धनरूआ थाना क्षेत्र के मुस्तफापुर के रहने वाले मृतका के मायके वाले शिवशक्ति सुमन ने बताया कि वर्ष 2017 में उसकी शादी धूमधाम के साथ मुकेश शर्मा के साथ हुई थी.
शादी के समय अपनी हैसियत के अनुरूप सामान भी दिया था. लेकिन शादी के बाद से ही पांच लाख रुपये की मांग की जा रही थी. इस बीच एक बच्चा भी हुआ जो अब डेढ़ वर्ष का है लेकिन दहेज की मांग जारी रहा. मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता को गला दबाकर मार दिया गया. परिजनों ने बताया कि गांव के लोगों द्वारा उन्हें बताया गया कि शव को जलाने के लिए ले जाया जा रहा है.
जानकारी मिलने पर भेलावर ओपी की पुलिस को इसकी सूचना दी गयी. मृतका के मायके वालों का यह भी कहना था कि उसका पति डेढ़ वर्ष के बच्चे के साथ फरार है. उन्हें यह आशंका है कि कहीं बच्चे को भी मार नहीं दिया जाये. पुलिस द्वारा शव का पोस्टमार्टम कराये जाने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया गया. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.