जीविका समूह के सदस्यों की हुई बैठक में स्वरोजगार व नि:शुल्क प्रशिक्षण पर चर्चा

वंशी : कोचहासा पंचायत भवन के प्रांगण में बुधवार को जीविका समूह के सदस्य एवं बीपीएल कार्डधारियो के साथ बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता जीविका सीएम अलका देवी ने किया. इस अवसर पर दीनदयाल उपाध्याय, ग्रामीण कौशल योजना जिला प्रभारी जुल्फिकार ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए नि:शुल्क प्रशिक्षण तथा स्वरोजगार नौकरी […]

वंशी : कोचहासा पंचायत भवन के प्रांगण में बुधवार को जीविका समूह के सदस्य एवं बीपीएल कार्डधारियो के साथ बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता जीविका सीएम अलका देवी ने किया.

इस अवसर पर दीनदयाल उपाध्याय, ग्रामीण कौशल योजना जिला प्रभारी जुल्फिकार ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए नि:शुल्क प्रशिक्षण तथा स्वरोजगार नौकरी पर चर्चा किया. उन्होंने कहा कि दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना के तहत गरीब बीपीएल परिवार एवं जीविका समूह से जुड़े युवक-युवतियों को नि:शुल्क प्रशिक्षण देकर नौकरी दी जायेगी.
बैठक में कोचहासा, चिरारीबिगहा, गुलाबगंज, अंगारी गांव के जीविका समूह के सदस्यों ने भाग लिया. बैठक को जीविका को-ऑर्डिनेटर ने संबोधित करते हुए कहा कि सरकार आर्थिक स्थिति से उबरने के लिए लोन दे रही हैं. इसके माध्यम से स्वरोजगार करें. इस मौके पर आशा देवी, सविता देवी, सरिता देवी, पूनम देवी, सुनीता देवी, कंचन देवी, गजेंद्र कुमार समेत अन्य लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >