जहानाबाद नगर : जिला पदाधिकारी नवीन कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में सरकार के सात निश्चय योजना अंतर्गत नल -जल योजना, पक्की नाली-गली योजना, स्वच्छता, शौचालय निर्माण आदि की समीक्षा की गयी. सात निश्चय योजनाओं की समीक्षा के क्रम में डीएम ने बताया कि जहानाबाद जिला मगध प्रमंडल में प्रथम स्थान प्राप्त किया है, जिसके लिए आप सभी बधाई के पात्र हैं.
नप के पांच वार्डों में नल जल योजना का कार्य हुआ पूरा
जहानाबाद नगर : जिला पदाधिकारी नवीन कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में सरकार के सात निश्चय योजना अंतर्गत नल -जल योजना, पक्की नाली-गली योजना, स्वच्छता, शौचालय निर्माण आदि की समीक्षा की गयी. सात निश्चय योजनाओं की समीक्षा के क्रम में डीएम ने बताया कि जहानाबाद जिला मगध प्रमंडल में प्रथम स्थान प्राप्त […]

बैठक में कार्यपालक अभियंता, बुडको ने बताया कि हर घर नल का जल योजना के अंतर्गत नगर पर्षद में पांच वार्डों में कार्य पूर्ण कर लिया गया है तथा चार वार्ड इस माह में पूर्ण कर लिया जायेगा. साथ ही नगर पंचायत मखदुमपुर में 19 वार्ड में 10 वार्ड में कार्य पूर्ण कर लिया गया है.
जिला पदाधिकारी ने खेद व्यक्त करते हुए कार्यपालक पदाधिकारी, नगर पंचायत तथा कार्यपालक अभियंता, बुडको को निर्देश दिया कि इस माह में पांच वार्ड पूर्ण कर लें. कार्यपालक पदाधिकारी नगर पंचायत ने बताया कि हर घर नल का जल योजना अंतर्गत 2851 घरों में कनेक्शन दिया जाना था, जिसमें 02 वार्डों में 666 घर में कनेक्शन नहीं हो पाया है, जो जल्द पूर्ण कर ली जायेगी.
साथ ही कार्यपालक अभियंता, बुडको ने बताया कि 23451 लक्ष्य के विरुद्ध 12318 घरों में नल का कनेक्शन दिया गया है, एजेंसी के कारण कार्य प्रगति पर नहीं हो पा रहा है. डीएम ने निर्देश दिया कि संबंधित एजेंसी को काली सूची में डालने की कार्रवाई की जाये.
बैठक में शहरी पक्की नाली-गली योजना अंतर्गत जहानाबाद नगर पर्षद क्षेत्र के 33 में 5126 लक्ष्य घरों को लक्ष्य से जोड़ना है, जिसके तहत छह वार्डों में कार्य पूर्ण कर लिया गया है. साथ ही पक्की नली-गली योजना अंतर्गत 83 प्रतिशत कार्य पूर्ण कर लिया गया.
जिला पदाधिकारी ने कार्यपालक पदाधिकारी, नगर पर्षद को निदेश दिया कि जल्द ही निविदा कर सभी वार्डों को योजना से अच्छादित किया जाये. कार्यपालक पदाधिकारी, नगर पंचायत ने बताया गया कि 08 वार्डों में लक्ष्य के विरुद्ध सभी कार्य पूर्ण कर दिया गया है.
बैठक में ग्रामीण नल -जल योजना अंतर्गत कार्यपालक अभियंता, पीएचइडी ने बताया कि 50 वार्डों में कार्य पूर्ण कर लिया गया है तथा 50 वार्डों में कुछ कार्य शेष है. बैठक में स्वच्छता योजना की प्रगति अत्यंत कम प्राप्त होने पर जिला पदाधिकारी ने अप्रसन्नता व्यक्त की. उन्होंने निर्देश दिया कि निर्धारित लक्ष्य के विरुद्ध शौचालय निर्माण का कार्य किया जाये.
साथ ही स्वच्छाग्रही एवं जीओ टैगिंग के साथ समन्वय बनाते हुए शौचालय निर्माण कार्य में तेजी लाएं. साथ ही सभी बीडीओ तथा जिला प्रबंधक, जीविका को निर्देश दिया कि लाभुकों को भुगतान संबंधित प्रक्रिया में इंट्री पर ध्यान दिया जाये. जिला पंचायत राज पदाधिकारी को निदेश दिया कि शीघ्र जीओ टैगिंग को आधार से अपडेट किया जाये तथा राशि की विमुक्ति की जाये.
बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत प्रखंडवार प्रगति की समीक्षा की गयी. लक्ष्य एवं स्वीकृति में काफी अंतर पाया गया. योजनाओं की पूर्ण की स्थिति भी ठीक नहीं पायी गयी.
जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि प्रथम किस्त एवं द्वितीय किस्त प्राप्त कर लेनेवाले लाभुक को आवास निर्माण नहीं किया है, वे काफी खेदजनक है. सभी बीडीओ को स्थल निरीक्षण करने का निर्देश दिया तथा लक्ष्य के अनुरूप कम प्रगति वाले प्रखंड वाले बीडीओ पर कार्रवाई करने की बात कही. बैठक में जिला पदाधिकारी के अलावे डीडीसी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे.