जहानाबाद : बोले थानाध्यक्ष, घर में हत्या कर बधार में फेंका शव

रतनी : शकुराबाद थाना क्षेत्र के अईरा गांव स्थित पइन से लावारिस हालत में पुलिस ने शव बरामद किया, जिसकी शिनाख्त शकुराबाद थाना के उचिटा गांव निवासी अशर्फी डोम के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार उचिटा गांव निवासी अशर्फी डोम कुर्था थाना क्षेत्र के बलवापर गांव अपने फूफा विजय डोम के घर पत्नी […]

रतनी : शकुराबाद थाना क्षेत्र के अईरा गांव स्थित पइन से लावारिस हालत में पुलिस ने शव बरामद किया, जिसकी शिनाख्त शकुराबाद थाना के उचिटा गांव निवासी अशर्फी डोम के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार उचिटा गांव निवासी अशर्फी डोम कुर्था थाना क्षेत्र के बलवापर गांव अपने फूफा विजय डोम के घर पत्नी व छोटे भाई राजदेव के साथ बुधवार को गया था.

मृतक की पत्नी रेखा देवी ने बताया कि शराब पीकर रात्रि में अशर्फी डोम, राजदेव डोम, विजय डोम, मोहन डोम चारों एक साथ सोये हुए थे. रात्रि लगभग दो बजे उठकर पानी पिया उसके बाद सो गया. सुबह उठा तो देखा कि मेरे पति नहीं है. खोजबीन करते हुए अपने घर उचिटा पहुंच गयी और अपने परिजनों को सूचना दी.
परिजनों के साथ खोजबीन करने के दौरान पता चला कि अईरा गांव के बधार स्थित पइन में चाकू मारकर हत्या कर शव फेंका हुआ है. हत्या की सूचना शकुराबाद थाने को दी गयी. सूचना पाकर थानाध्यक्ष चंद्रशेखर कुमार दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और छानबीन शुरू किया तो पता चला कि कुर्था थाना क्षेत्र के बलवापर गांव स्थित घर में हत्या कर शव को छुपाने के लिए बधार में फेंक दिया है, जो शकुराबाद इलाके में पड़ता है.
विलंब से पहुंचे थानाध्यक्ष, तो डीएसपी ने लगायी फटकार : हत्या कुर्था थाना क्षेत्र में होने के कारण शकुराबाद थानाध्यक्ष ने कुर्था थानाप्रभारी को सूचित किया, लेकिन वे नहीं पहुंचे. काफी समय के बाद जहानाबाद एसपी मनीष ने अरवल एसपी को हत्या के बारे में जानकारी दी. अरवल एसपी के सूचना पर कुर्था थानाध्यक्ष विजय कुमार सिंह लगभग छह घंटे विलंब से घटनास्थल पर पहुंचे. इधर हत्या की सूचना पाकर जहानाबाद डीएसपी प्रशांत भूषण श्रीवास्तव घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की पूरी जानकारी ली.
कुर्था थानाध्यक्ष को काफी विलंब से पहुंचने पर डीएसपी ने जमकर फटकार लगायी व थानाध्यक्ष पर कार्रवाई के लिए अरवल डीएसपी को पत्राचार करने की बात कही. वहीं, शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जहानाबाद भेज दिया. वहीं, पुलिस मृतक के छोटे भाई राजदेव से पूछताछ कर र���ी है. थाने में अब तक आवेदन नहीं दिया गया है.
बोली पत्नी, फूफा ने ही की है हत्या
मृतक की पत्नी का कहना है कि उसके पति कुर्था थाना क्षेत्र के बलवापर गांव स्थित अपने फूफा विजय डोम के घर गये हुए थे. जहां फूफा ने ही चाकू गोदकर उनकी हत्या कर दी है. पत्नी ने अब तक इस संबंध में कोई लिखित शिकायत थाने में नहीं की गयी है. थानाध्यक्ष चंद्रशेखर कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. पोस्टमार्टम के बाद ही पत्नी ने लिखित शिकायत करने की बात कही है. पुलिस ने हत्या से संबंधित कई साक्ष्य बरामद किये हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >