मोबाइल दुकान का ताला काटकर पांच लाख की चोरी

बिदुपुर : चकौसन बाजार में मंगलवार की देर रात चोरों ने एक मोबाइल दुकान का ताला काट कर नकद समेत लगभग पांच लाख रुपये मोबाइल आदि की चोरी कर ली. चोरी की घटना की जानकारी दुकानदार को बुधवार की सुबह उस वक्त हुई जब वह अपनी दुकान खोलने पहुंचा. दुकान का ताला कटा हुआ था […]

बिदुपुर : चकौसन बाजार में मंगलवार की देर रात चोरों ने एक मोबाइल दुकान का ताला काट कर नकद समेत लगभग पांच लाख रुपये मोबाइल आदि की चोरी कर ली. चोरी की घटना की जानकारी दुकानदार को बुधवार की सुबह उस वक्त हुई जब वह अपनी दुकान खोलने पहुंचा.

दुकान का ताला कटा हुआ था और दुकान के गल्ला से 25 हजार रुपये नकद, मोबाइल व लैपटॉप गायब था. दुकानदार ने चोरी की घटना की जानकारी आसपास के दुकानदारों को दी. चोरी की सूचना पर वहां बड़ी संख्या में आसपास के दुकानदार व ग्रामीण जुट गये. इसकी जानकारी बिदुपुर थाने की पुलिस को दी गयी.
बिदुपुर थानाध्यक्ष मौके पर पहुंच गये. इस मामले में चकौसन बाजार स्थित नेहा टेलकम व मोबाइल शॉप के प्रोपराइटर बिदुपुर थाने के गोविंदपुर बाजितपुर गांव के अरविंद कुमार साह ने अज्ञात चोर के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है. आरोप है कि रोजाना की तरह वे मंगलवार की रात अपनी दुकान बंद कर घर चले गये थे. मंगलवार की सुबह जब वे दुकान खोलने पहुंचे तो देखा कि दुकान के मेन गेट में लगा तीन ताला कटा हुआ है.
दुकान के अंदर रखा सैमसंग कंपनी का लगभग दो सौ मोबाइल हैंडसेट, विभिन्न कंपनियों के लगभग एक सौ पचास हैंडसेट व ग्राहक के एक लैपटॉप समेत लगभग पांच लाख रुपये के सामान व दुकान के गल्ला में रखा 25 हजार रुपये गायब थे.
वहीं सरपंच अमरेश कुमार, सोना व्यवसायी हरि गुप्ता, धर्मेंद्र चौरसिया, पिंटू सिंह आदि ने पुलिस से चोरों की अविलंब गिरफ्तारी की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >