आंधी-तूफान में झोंपड़ियां उड़ीं, करकट के शेड गिरे

जहानाबाद : मंगलवार की अहले सुबह तीन बजे एकाएक 90 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली आंधी-तूफान एवं बूंदाबांदी से कई झोंपड़ियां उड़ गयी, वहीं करकट के शेड गिर गये़ इससे घंटों बिजली आपूर्ति बाधित रही़ खेतों में लगे गेहूं की फसल गिर गयी. करीब एक घंटा आंधी-पानी ने जमकर तांडव मचाया. मिली जानकारी […]

जहानाबाद : मंगलवार की अहले सुबह तीन बजे एकाएक 90 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली आंधी-तूफान एवं बूंदाबांदी से कई झोंपड़ियां उड़ गयी, वहीं करकट के शेड गिर गये़ इससे घंटों बिजली आपूर्ति बाधित रही़ खेतों में लगे गेहूं की फसल गिर गयी.

करीब एक घंटा आंधी-पानी ने जमकर तांडव मचाया. मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार की अहले सुबह करीब चार बजे जिले में आंधी-तूफान ने दस्तक दी. देखते-ही-देखते तेज हवाएं अपना रंग दिखाने लगा.
तेज हवाओं के साथ बारिश भी हुई. आंधी-तूफान से जिले में जनजीवन प्रभावित हुआ. कई स्थानों पर झोंपड़ियां उड़ गयीं. वहीं करकट के शेड भी उखड़ गये. आंधी के कारण घंटों बिजली गुल रही, जिससे लोगों के समक्ष पेयजल की समस्या भी उत्पन्न हो गयी. मंगलवार की सुबह जब लोग नींद के आगोश में थे तभी तेज हवाओं के झोंकों ने लोगों की नींद उड़ा दी.
छतों और घरों के बाहर रखे सामान को बचाने में लोग जुट गये. तेज हवाओं के साथ हुई बारिश ने किसानों के चेहरे की रौनक उड़ा दी. बारिश से रबी फसल को काफी नुकसान होने की बात बतायी जा रही है. किसानों की माने तो बारिश से मसूर, चना समेत अन्य दलहन फसल को काफी नुकसान हुआ है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >