घोसी में दो बाइकों की टक्कर में एक की मौत

लड़की के लिए वर ढूंढ़ने जा रहा व्यक्ति की हुई मौत घटना के बाद आक्रोशितों ने जाम की सड़क घोसी : थाना क्षेत्र के वंशीबिगहा पुल से सटे दक्षिण दो बाइकों की हुई आमने-सामने की टक्कर में एक बाइक सवार की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. मृतक गया जिले के बेलागंज थाना क्षेत्र के […]

लड़की के लिए वर ढूंढ़ने जा रहा व्यक्ति की हुई मौत
घटना के बाद आक्रोशितों ने जाम की सड़क
घोसी : थाना क्षेत्र के वंशीबिगहा पुल से सटे दक्षिण दो बाइकों की हुई आमने-सामने की टक्कर में एक बाइक सवार की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. मृतक गया जिले के बेलागंज थाना क्षेत्र के वाजितपुर निवासी स्व रामसागर शर्मा के पुत्र राजकुमार शर्मा है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि मृतक अपने पुत्री के लिए वर ढूंढ़ने बाइक पर सवार होकर कुर्रे गांव जा रहे थे.
जैसे ही वे वंशीबिगहा पुल से दक्षिण पहुंचे, विपरीत दिशा से आ रही एक अन्य बाइक सवार से आमने-सामने की टक्कर हो गयी. इस घटना में मौके पर ही उनकी मौत हो गयी. जबकि दूसरा बाइक सवार युवक बाइक छोड़कर भागने में सफल रहा.
बीच सड़क पर हुई इस घटना से गुस्साए आसपास के लोगों ने घोसी-वंशीबिगहा रोड को वंशी बिगहा पुल के समीप जाम कर दिया. बाइक दुर्घटना एवं सड़क जाम की खबर मिलने के बाद घोसी थानाध्यक्ष जवाहर लाल एवं बीडीओ अनुपम कुमार घटनास्थल पर पहुंचे तथा सड़क जाम कर रहे लोगों को समझा-बुझाकर उन्हें सड़क से हटाया.
पुलिस द्वारा शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है. इस संबंध में बीडीओ ने बताया कि मृतक के परिजन को सरकारी लाभ दिलाने के लिए स्थानीय प्रखंड को इसकी जानकारी दी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >