हाईटेक होगी माल व खनिज की ढुलाई, ई-वे-बिल लागू

बालू-गिट्टी के बाद ईंटों की ढुलाई भी ई-चालान से विभाग को भेजा गया है पत्र, अब तक नहीं मिला है आईडी-पासवर्ड जहानाबाद नगर : प्रदेश की सरकार माल ढुलाई की व्यवस्था को हाईटेक करने में जुटी है. इसके तहत पहले बालू गिट्टी के कारोबार के लिए ई-चालान लागू किया गया, इसके बाद 50 हजार से […]

बालू-गिट्टी के बाद ईंटों की ढुलाई भी ई-चालान से

विभाग को भेजा गया है पत्र, अब तक नहीं मिला है आईडी-पासवर्ड
जहानाबाद नगर : प्रदेश की सरकार माल ढुलाई की व्यवस्था को हाईटेक करने में जुटी है. इसके तहत पहले बालू गिट्टी के कारोबार के लिए ई-चालान लागू किया गया, इसके बाद 50 हजार से अधिक मूल्य के माल ढुलाई के लिए ई-वे-बिल की व्यवस्था लागू की गयी. वहीं ईंट भट्ठों से बेची जाने वाली ईंटों की ढुलाई के लिए भी ई-चालान अनिवार्य कर दिया गया. प्रदेश में बालू गिट्टी के कारोबार की पूरी व्यवस्था को पारदर्शी बनाने के लिए सरकार द्वारा एक जून 2017 से ई-चालान की व्यवस्था की गयी थी. इससे जहां इन लघु खनिजों के अवैध धंधों पर रोक लगने लगी वहीं सरकार के पास बालू गिट्टी की बिक्री का पूरा डाटा उपलब्ध होने लगा.
अब ईंट भट्ठों से ईंट की बिक्री व ढुलाई के लिए भी ई-चालान अनिवार्य हो गया है. प्रदेश में 15 जनवरी से ही यह व्यवस्था लागू हो गयी है. बिना ई-चालान के ईंट ढोने वाले वाहनों को जब्त किया जायेगा तथा उन पर नियमानुसार कानूनी कार्रवाई होगी. हालांकि जिले में अब तक ई-चालान के माध्यम से ईंटों की ढुलाई आरंभ नहीं हुई है.
जिले में संचालित है 141 ईंट भट्ठे : जिले में करीब 141 ईंट भट्ठे का संचालन हो रहा है. ऐसे में खनन विभाग द्वारा सभी ईंट भट्ठा का डाटाबेस तैयार किया जा रहा है. साथ ही ई-चालान से ईंटों की बिक्री व ढुलाई के लिए भट्ठा संचालकों को प्रशिक्षित किया गया है. उन्हें ई-चालान से ईंटों की बिक्री व ढुलाई के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गयी, ताकि उनके कारोबार पर किसी प्रकार का प्रभाव न पड़े. उन्हें बताया गया है कि जीपीएस लगे वाहनों से ही ईंटों की ढुलाई किया जायेगा. भट्ठा संचालकों से ई-चालान के लिए विभाग से मिलने वाले आईडी-पासवर्ड के लिए जरूरी राशि भी जमा करायी गयी है.
विभाग को लिखा गया पत्र
ईंट भट्ठा संचालकों को ई-चालान से कारोबार के लिए आईडी-पासवर्ड उपलब्ध नहीं हुआ है. इसके लिए विभाग को पत्र भेजा जा रहा है. विभाग से ही आईडी व पासवर्ड मिलेगा, जिसके बाद ई-चालान के माध्यम से ईंटों की बिक्री व ढुलाई का कार्य शुरू हो जायेगा.
मधुसुदन चतुर्वेदी, जिला खनन पदाधिकारी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >