कोहरे के कारण बस पलटी

रतनी खजूरबाना गांव के समीप बीती रात हुई घटना कुहासे के कारण चालक ने खोया िनयंत्रण रतनी : शकुराबाद-कुर्था मुख्य मार्ग स्थित रतनी खजूरबाना गांव के समीप बीती रात एक बस सड़क किनारे गड्ढे में पलट गयी, लेकिन गनीमत यही रही कि उस बस पर एक भी यात्री नहीं था अन्यथा बड़ी घटना घट सकती […]

रतनी खजूरबाना गांव के समीप बीती रात हुई घटना

कुहासे के कारण चालक ने खोया िनयंत्रण
रतनी : शकुराबाद-कुर्था मुख्य मार्ग स्थित रतनी खजूरबाना गांव के समीप बीती रात एक बस सड़क किनारे गड्ढे में पलट गयी, लेकिन गनीमत यही रही कि उस बस पर एक भी यात्री नहीं था अन्यथा बड़ी घटना घट सकती थी. हालांकि बस पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गयी है. बताया जाता है कि उक्त बस कुर्था से जहानाबाद आ रही थी. कुहासे के कारण चालक का बस पर से नियंत्रण हट गया और खजूरबाना के समीप सड़क किनारे नाले को तोड़ते हुए बस गड्ढे में चली गयी इसके बाद ग्रामीण अनहोनी की आशंका से ग्रसित हो घटना स्थल पर पहुंचे लेकिन बस खाली देख ग्रामीण लौट गये. वहीं चालक भी कूद कर अपनी जान बचाने में सफल रहा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >