मानवीय संवेदना को झकझोरने वाला एक नजारा शहर के सदर अस्पताल में देखने को मिला. जहां इलाज के लिए लायी गयी एक अज्ञात महिला को मौत के बाद भी स्लाइन चढ़ाया जाता रहा. उपचार के अभाव में महिला ने दम तोड़ दिया. अगर जान-पहचान के कोई लोग मौजूद होते तो महिला की जान बचायी जा सकती थी. महिला की मौत ने एक और सवाल छोड़ दिया कि अगर कोई अकेला हो तो उसकी जान का रखवाला कोई नहीं?
मौत के बाद भी घंटों चढ़ता रहा महिला को स्लाइन
मानवीय संवेदना को झकझोरने वाला एक नजारा शहर के सदर अस्पताल में देखने को मिला. जहां इलाज के लिए लायी गयी एक अज्ञात महिला को मौत के बाद भी स्लाइन चढ़ाया जाता रहा. उपचार के अभाव में महिला ने दम तोड़ दिया. अगर जान-पहचान के कोई लोग मौजूद होते तो महिला की जान बचायी जा […]

जहानाबाद नगर : रेलवे स्टेशन पर ट्रैक पार करने के क्रम में मालगाड़ी की ठोकर से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी. घायल महिला को जीआरपी द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. अस्पताल में इलाज के बाद महिला की हालत गंभीर देख उसे डॉक्टरों द्वारा पीएमसीएच रेफर कर दिया गया. हालांकि महिला के कोई भी परिजन तब तक नहीं पहुंच सके थे इस कारण उसे पटना नहीं भेजा जा सका. अस्पताल प्रशासन जीआरपी को पीएमसीएच ले जाने की बात कहती रही. इसके लिए एंबुलेंस की भी व्यवस्था कराया गया, लेकिन जीआरपी कर्मियों की कमी का रोना रोते हुए उसे पीएमसीएच नहीं ले जा सका.
अगर उक्त अज्ञात महिला को समय पर विशेष इलाज के लिए पीएमसीएच ले जाया जाता तो शायद उसकी जान बचायी जा सकती थी. परिजनों के नहीं रहने के कारण उसे रेफर होने के बाद भी कोई पीएमसीएच ले जाने वाला नहीं था. ऐसे में अस्पताल में ही इलाज के क्रम में महिला की घटना के घंटों देर बाद मौत हो गयी. महिला के सिर में गंभीर चोट लगी थी. लगातार रक्त श्राव होता रहा. स्टीच के बाद भी ब्लड रुकने का नाम नहीं ले रहा था. चिकित्सकों द्वारा बताया गया कि महिला का ब्रेन हेमरेज हो गया है तथा उसके कान से ब्लीडिंग हो रही है. मौत के बाद अस्पताल कर्मियों की लापरवाही देखने को मिली. अज्ञात महिला की मौत के बाद भी घंटों स्लाइन लगा रहा, लेकिन उसे निकालने वाला कोई नहीं था. जब मीडिया की नजर पड़ी तथा लापरवाही की चर्चा होने लगी तब जाकर कर्मियों द्वारा स्लाइन को जल्दबाजी में निकाला गया. महिला की मौत के बाद जीआरपी द्वारा पंचनामा तैयार कर उसका पोस्टमार्टम कराया गया है. साथ ही अज्ञात शव को पहचान के लिए अस्पताल में ही रखा गया है.
पहचान के लिए लगी रही भीड़: मालगाड़ी की ठोकर से घायल अज्ञात महिला की मौत के बाद उसकी पहचान के लिए भीड़ लगी रही. स्टेशन पर जब घटना घटी थी उस समय के प्रत्यक्षदर्शियों द्वारा बताया गया कि उक्त महिला बुरका पहन रखी थी. इसके बाद शहर के कई मुस्लिम बहुल इलाकों से लोग आकर महिला का शव देख उसकी पहचान करने में जुटे रहे. हालांकि पोस्टमार्टम होने तक महिला की पहचान नहीं हो सकी है. पोस्टमार्टम के बाद महिला के शव को सुरक्षित रखा गया है ताकि उसकी पहचान कराया जा सके. जीआरपी भी महिला की पहचान कराने में जुटी हुई है.
ट्रैक पार करने के क्रम में मालगाड़ी की ठोकर से महिला हुई थी घायल
सदर अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत
इलाज के क्रम में घायल महिला की मौत हो गयी है. इलाज के लिए स्लाइन लगाया गया था. मौत के बाद जब कर्मियों की नजर पड़ी तब स्लाइन निकाला गया.
डॉ ब्रज भूषण प्रसाद, अस्पताल उपाधीक्षक