उचक्के ने महिला के खाते से 30 हजार रुपये उड़ाये

सहयोग करने के बाद झपटा मारकर ले भागा था एटीएम कार्ड आंध्रा बैंक के एटीएम के पास उच्चके ने घटना को दिया अंजाम जहानाबाद : एटीएम से रुपये निकालने के दौरान एक अजनबी युवक से सहयोग लेना एक महिला को महंगा पड़ा. खाता धारक के रूप में सक्रिय एक उचक्का ने रुपये निकालने में पहले […]

सहयोग करने के बाद झपटा मारकर ले भागा था एटीएम कार्ड

आंध्रा बैंक के एटीएम के पास उच्चके ने घटना को दिया अंजाम
जहानाबाद : एटीएम से रुपये निकालने के दौरान एक अजनबी युवक से सहयोग लेना एक महिला को महंगा पड़ा. खाता धारक के रूप में सक्रिय एक उचक्का ने रुपये निकालने में पहले मदद की और फिर झपट्टा मारकर महिला का एटीएम कार्ड छीनकर ले भागा और दस मिनट के भीतर उनके खाते से तीस हजार रुपये की निकासी कर ली. घटना सोमवार की दोपहर करीब 12:30 बजे हुई. शहर के आंबेडकर नगर मोहल्ला के निवासी राकेश कुमार की पत्नी नीतू कुमारी के साथ उक्त घटना हुई.
इस सिलसिले में महिला ने नगर थाने की पुलिस को सूचना दी है. उक्त महिला का कहना है कि एसबीआई मेन ब्रांच के बगल में संचालित आंध्रा बैंक के एटीएम में वह रुपये निकालने गयी हुई थी. तकनीकी परेशानी होने पर उन्होंने बगल में खड़े एक युवक से सहयोग लेकर 10 हजार रुपये निकाली थी. उस दौरान युवक ने उनके एटीएम का पासवर्ड जान लिया था.
रुपये निकालने के बाद जब वह एटीएम से निकलकर जा रही थी. उसी दौरान उसी युवक उचक्के ने झपट्टा मारकर उनका एटीएम कार्ड ले भागा. वह अपना खाता बंद कराने के लिए पासबुक लाने घर पर गयी. इसी बीच तीस हजार रुपये की निकासी कर लिये जाने का मैसेज उनके मोबाइल पर आया. अपने साथ हुई घटना की सूचना उन्होंने एसबीआई और नगर थाने में दी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >