भाकपा माओवादी संगठन का हार्डकोर सदस्य गिरफ्तार

कई उग्रवादी कांडों में रही है संलिप्तता मोबाइल का टावर जलाने के मामले में था फरार रतनी : शकुराबाद थाने की पुलिस ने मंगलवार की रात नोआवां गांव में छापेमारी कर भाकपा माओवादी संगठन के हार्डकोर सदस्य चितरंजन मिस्त्री को गिरफ्तार किया. थानाध्यक्ष चंदन कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी […]

कई उग्रवादी कांडों में रही है संलिप्तता

मोबाइल का टावर जलाने के मामले में था फरार
रतनी : शकुराबाद थाने की पुलिस ने मंगलवार की रात नोआवां गांव में छापेमारी कर भाकपा माओवादी संगठन के हार्डकोर सदस्य चितरंजन मिस्त्री को गिरफ्तार किया. थानाध्यक्ष चंदन कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि उक्त नक्सली अपने गांव में आकर छिपा हुआ है.
सूचना के मुताबिक पुलिस ने उसके घर की घेराबंदी की और छापेमारी के दौरान उसे गिरफ्तार किया. पकड़े गये नक्सली के विरुद्ध शकुराबाद और परसबिगहा थाने में कई कांड दर्ज हैं. थानाध्यक्ष के अनुसार शकुराबाद कांड संख्या 136/14 और 137/14 मुरहारा सोलहदाम नदी पर पुल बना रहे तिरूपति इंटरप्राइजेज के मुंशी से हथियार से लैस होकर उक्त माओवादी ने धमकी दी थी और कंस्ट्रक्शन कंपनी के मालिक से लेवी मांगी थी. इसके अलावा रूस्तमचक गांव में रोड रोलर जलाने का भी मामला उस पर दर्ज है.
यह भी बताया गया है कि शकुराबाद थाने में दर्ज मामले में वह जमानत पर है जबकि परसबिगहा थाना कांड संख्या 155/14 के तहत लाखापुर गांव में एयरटेल के मोबाइल टावर को नक्सली बंदी के दिन आग लगाकर जला देने के मामले में उसकी संलिप्तता है. इस मामले में वह फरार था जिसे शकुराबाद थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर परसबिगहा थाने की पुलिस को सुपुर्द किया. उसे जेल भेजा जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >