जहानाबाद : कल्पा थाना क्षेत्र के गुलजारबाग गांव के समीप से पुलिस ने एक नशेड़ी को धर दबोचा. रविवार की देर रात पुलिस को सूचना मिली कि नशे में धुत गुलजारबाग गांव निवासी जयहिंद मांझी अपने पास डेढ़ लीटर शराब लेकर लगातार उसका सेवन कर रहा है. साथ ही आने-जाने वाले राहगीरों को परेशान कर […]
जहानाबाद : कल्पा थाना क्षेत्र के गुलजारबाग गांव के समीप से पुलिस ने एक नशेड़ी को धर दबोचा. रविवार की देर रात पुलिस को सूचना मिली कि नशे में धुत गुलजारबाग गांव निवासी जयहिंद मांझी अपने पास डेढ़ लीटर शराब लेकर लगातार उसका सेवन कर रहा है. साथ ही आने-जाने वाले राहगीरों को परेशान कर रहा है.
सूचना पर हंगामा मचा रहे नशेड़ी को कल्पा पुलिस ने धर दबोचा. उसके पास से डेढ़ लीटर देसी दारू भी जब्त की गयी है. लोगों ने कहा कि उक्त नशेड़ी लगातार कुछ दिनों से इसी तरह की हरकत कर लोगों को परेशान करता था. राह से गुजरने वाली महिलाओं पर भी छींटाकशी करने से बाज नहीं आने वाले उक्त नशेड़ी को पुलिस के कोपभाजन का शिकार होना पड़ा. गिरफ्तार नशेड़ी को जेल भेज दिया गया है.
चार शराबी गिरफ्तार :रतनी. परसबिगहा थाने की पुलिस ने पहाड़ी बिगहा गांव के समीप से चार पियक्कड़ को गिरफ्तार किया है. इस बाबत थानाध्यक्ष लाल बहादुर यादव ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि पहाड़ी बिगहा गांव के समीप कुछ लोग शराब के नशे में हो-हल्ला कर रहे हैं. सूचना के आधार पर छापेमारी की गयी जहां से पुलिस ने जोलह बिगहा निवासी पुना बिंद, संतोष कुमार, करौता गांव निवासी नवल शर्मा को तथा चैनपुरा गांव निवासी गोपाल मांझी को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार व्यक्ति के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेजा गया.
दो नशेड़ी गिरफ्तार :घोसी जहानाबाद. घोसी पुलिस ने दो पियक्कड़ को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. इस बाबत थानाध्यक्ष सुरेश प्रसाद ने बताया कि घोसी के शेखपुरा गांव निवासी विकास कुमार एवं अशोक पासवान शराब के नशे में चूर हो -हल्ला मचा रहा था तभी पुलिस को सूचना मिली तो शेखपुरा गांव गया तो दोनों पियक्कड़ शराब के नशे में चूर हल्ला मचा रहे थे. दोनों पियक्कड़ को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.