लाल बहादुर को परसबिगहा व स्मिता को महिला थाने की कमान

चार एसएचओ समेत 17 पुलिस अफसरों का हुआ तबादला जहानाबाद : एसपी मनीष ने मंगलवार को जिले के विभिन्न थाना और ओपी में पदस्थापित 17 पुलिस अधिकारियों का तबादला किया है और 24 घंटे के अंदर नव पदस्थापित थाने में योगदान देने का आदेश दिया है. स्थानांतरित पुलिस अधिकारियों में परसबिगहा और महिला थानाध्यक्ष के […]

चार एसएचओ समेत 17 पुलिस अफसरों का हुआ तबादला

जहानाबाद : एसपी मनीष ने मंगलवार को जिले के विभिन्न थाना और ओपी में पदस्थापित 17 पुलिस अधिकारियों का तबादला किया है और 24 घंटे के अंदर नव पदस्थापित थाने में योगदान देने का आदेश दिया है. स्थानांतरित पुलिस अधिकारियों में परसबिगहा और महिला थानाध्यक्ष के अलावा कल्पा और विशुनगंज ओपी के प्रभारी शामिल हैं. कल्पा ओपी के प्रभारी लाल बहादुर यादव को परसबिगहा का थानाध्यक्ष बनाया गया है. वहीं, परसबिगहा थानाध्यक्ष रितुराज को डीआइयू गोपनीय शाखा में पदस्थापित किया गया है.
मखदुमपुर थाने की एसआइ स्मिता सिंहा को जहानाबाद महिला थानाध्यक्ष की कमान सौंपी गयी है. महिला थानाध्यक्ष कुसुम भारती की पोस्टिंग नगर थाने में की गयी है. घोसी थाने के एसआइ संजय कुमार सिंह को कल्पा ओपी का और नगर थाने के सब इंस्पेक्टर बनारसी चौधरी को विशुनगंज ओपी का प्रभारी बनाया गया है. विशुनगंज ओपी प्रभारी अवधेश कुमार को पुलिस केंद्र में भेजा गया है.
टेहटा ओपी के एसआइ शफीउल्लाह अंसारी को नगर थाना, एएसआई सिकंदर कुमार को पुलिस केंद्र से नगर थाना, एएसआई रवींद्र कुमार को नगर से महिला थाना, राजेंद्र शर्मा को पुलिस केंद्र से महिला थाना, राजीव रंजन को नगर से मखदुमपुर थाना, एसआई अनिरुद्ध कुमार एवं एएसआई रघुनाथ शाह को पुलिस लाइन से मखदुमपुर थाने में स्थानांतरित किया गया है.
एसआई रमेश कुमार पुलिस लाइन से टेहटा ओपी और अवधेश शर्मा को एससी-एसटी थाने में भेजा गया है. पुलिस लाइन में ही पोस्टिंग की प्रतीक्षा कर रहे एएसआइ राम किशोर सिंह का तबादला भेलावर ओपी में किया गया है. उक्त सभी पुलिस अधिकारियों को एसपी ने आदेश दिया है कि वे अपने पास लंबित कांड, वारंट, इश्तेहार और कुर्की एवं अन्य दस्तावेज का प्रभार अविलंब संबंधित थाना या ओपी अध्यक्ष को सौंपते हुए नव पदस्थापन स्थल में 24 घंटे के भीतर योगदान दें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >